हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उल्टी चाल में बुध 14 दिनों तक इन 3 राशियों पर ढाएंगे कहर, तंगहाली में लुट सकती है जमापूंजी

Budh ki Ulti Chaal: बुध ग्रह का कर्क से सिंह राशि में गोचर और फिर 5 अगस्त से वक्री होना, इसके बाद 22 अगस्त को उल्टी चाल में फिर से कर्क में प्रवेश करना कई राशियों पर प्रभाव डाल रहा है। लेकिन 3 राशियों पर इसका असर अधिक होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी है?

विज्ञापन

Budh ki Ulti Chaal: बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, संचार (कम्यूनिकेशन स्किल), वाणी, मित्रता, मौज-मस्ती और मनोरंजन का कारक माना जाता है। जब बुध वक्री होते हैं, तो जीवन के विभिन्न पहलुओं पर असर पड़ता है। संचार में बाधाएं आ सकती हैं, मिस-कम्युनिकेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। हर प्रकार का निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। वाणिज्य-व्यापार में भारी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, अत्यधिक हानि भी हो सकती है। यात्राओं में विघ्न-बाधाएं आ सकती है। वहीं, वक्री बुध ग्रह यानी उल्टी चाल चल रहे बुध जब राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होता है।

बता दें, बुध ग्रह ने 29 जून, 2024 को कर्क राशि में गोचर किया था और फिर 19 जुलाई को सिंह राशि में आए थे। वहीं, बुध 5 अगस्त से उल्टी चाल चल रहे हैं और बुधवार 22 अगस्त से बुध ग्रह अपनी चाल चलते हुए सिंह राशि से पीछे जाते हुए एक बार फिर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसका व्यापक और गंभीर असर 3 राशियों के जातकों पर पड़ने की आशंका है।

बुध के कर्क गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

यह समय आपके लिए बेहद प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार में किया गया हालिया निवेश डूब सकता है। कारोबार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। जमापूंजी भी लुट सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, विशेषकर पाचन तंत्र से संबंधित, उत्पन्न हो सकती हैं। फैमिली मेंबर्स के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। लव लाइफ में तनाव आने के योग हैं, अलगाव भी हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

यह समय आपके लिए कई प्रकार से हानिकारक है। आप भावनात्मक रूप से अस्थिर महसूस कर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। इसका प्रतिकूल असर रिलेशनशिप पर पड़ेगा। साझेदारी के व्यापार में पार्टनर से मतभेद बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों में मनमुटाव होने की आशंका है। आपको गले और दांतों से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

मकर राशि

स्टूडेंट्स जातकों के कम्यूनिकेशन स्किल में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यभार बढ़ सकता है। ऑफिस में बेहद तनाव महसूस होगा। आप नौकरी भी छोड़ सकते हैं, जिससे धन संकट बढ़ सकता है। लव लाइफ में परेशानियां बढ़ने की आशंका है। व्यापार में आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आपका जीवन अस्थिर हो सकता है। किडनी से संबंधित बीमारी उभर सकती है। पारिवारिक जीवन में भी अशांति हो सकती है। लाइफ पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से भी तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola