15 मार्च के बाद ये 5 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, राजकुमार बुध चलने वाले हैं उल्टी चाल!

Mercury Retrograde 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी को मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे इस राशि में 6 मई तक रहेंगे। इसी बीच 15 मार्च को वे वक्री हो जाएंगे। बुध के वक्री होते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा।

mercury retrograde

मीन राशि में वक्री होंगे बुध

Mercury Retrograde 2025: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। वे आगामी 27 फरवरी 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में बुध 6 मई तक रहने वाले हैं। इस दौरान वे अपनी चाल में भी बदलाव करेंगे। इसके चलते 15 मार्च 2025 की दोपहर 12 बजकर 15 पर वे वक्री चाल चलने लगेंगे। वे इसी अवस्था में 7 अप्रैल 2025 की शाम 4 बजकर 36 तक रहेंगे।

विज्ञापन

बुध की इस उल्टी चाल का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए ये खराब तो कुछ के लिए यह परिवर्तन अच्छे दिन लेकर आएगा। जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो उसकी ऊर्जा आंतरिक रूप से अधिक सक्रिय होती है। वक्री बुध का प्रभाव आमतौर पर लोगों की सोचने-समझने की शक्ति, संचार कौशल, व्यापार, तर्क क्षमता और लेन-देन पर पड़ता है। कुछ लोगों को यह विशेष लाभ भी दे सकता है, खासकर यदि उनकी कुंडली में बुध बलवान हो या शुभ स्थान पर स्थित हो। आइए जानते हैं कि बुध का वक्री होना किन राशि वालों के लिए शानदार समय लेकर आएगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ लग्न की कुंडली है, उनके 11वें भाव में बुध वक्री होंगे। इस कारण आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे और इच्छा की भी पूर्ति होगी। आपको अपने दोस्तों से भी लाभ मिलने की पूरी संभावना है। अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको लोगों का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके साथ ही बिजनेस में आपको नए अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

बुध कर्क राशि वालों के नौंवे भाव में वक्री होंगे। इस कारण इन राशि वालों को धर्म और हॉयर एजुकेशन से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। आपका भाग्य भी खूब साथ देगा। इस दौरान विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपको कई सारे नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको गुरुओं और सीनियर्स का साथ मिलेगा। आध्यात्मिक जागरूकता भी बढ़ने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

बुध वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव में वक्री होगा। इस राशि वाले लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी अधिक लाभ होगा। इसके साथ ही लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे। अगर आप क्रिएटिव वर्क जैसे राइटिंग, म्यूजिक, आर्ट आदि क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं तो इस समय आपके मन में नए आइडियाज आएंगे। इनसे आपको खूब लाभ मिलेगा। इंवेस्टमेंट से भी आपको इस समय के दौरान लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के तृतीय भाव में बुध वक्री होंगे। इससे आपका साहस बढ़ेगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। जर्नलिज्म या मार्केटिंग और राइटिंग के कार्यों को करते हैं तो आपको बंपर लाभ होगा। यात्रा के योग बनेंगे। इसके साथ ही कम्युनिकेशन अच्छा होगा। इस दौरान आपको नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

मीन राशि

बुध, मीन राशि में ही वक्री हो रहे हैं। इस कारण आपकी हहोना आपकी स्वयं की राशि में हो रहा है, जिससे आपकी आत्मविश्लेषण की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपकी इमेजिनेशन पावर और कम्युनिकेशन स्किल अच्छी हो जाएगी। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। शोध कार्यों में भी आपको लाभ होगा। बृहस्पति के चलते बुध का नकारात्मक प्रभाव बैलेंस्ड हो जाएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ