---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Margi 2025: इन 5 राशि वालों का हाल हो जाएगा बेहाल, 24 फरवरी से सेनापति मंगल चलेंगे सीधी चाल!

Mangal Margi 2025: 24 फरवरी 2025 को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल का मार्गी होना कुछ राशि वालों के लिए खराब समय लेकर आ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

Mangal Margi 2025: ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना गया है। इसके साथ ही वे साहस, ऊर्जा, पराक्रम और शक्ति के कारक भी हैं। आगामी 24 फरवरी 2025 को मंगल मार्गी होने जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अब मंगल सीधी चाल चलने लगेंगे।

अभी मंगल मिथुन राशि में उपस्थित हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। 24 फरवरी की सुबह 5 बजकर 17 मिनट पर मंगल इसी राशि में मार्गी होंगे। मंगल के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस दौरान सावधान रहना होगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2025: ये 5 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, मायावी राहु बदलने वाले हैं अपनी चाल!

कर्क राशि

कर्क लग्न के लोगों के 12वें भाव में मिथुन राशि होती है। मतलब मंगल अभी 12 भाव में मार्गी होंगे। मंगल के मार्गी होने से कर्क राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं। विदेश यात्रा में दिक्कतें आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में खर्च बढ़ सकता है। नींद की समस्या और मानसिक तनाव रहने की भी संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- भगवान शिव की पूजा आपके लिए लाभकारी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि की लग्न वाले लोगों के 10वें भाव में मंगल मार्गी होंगे। इससे आपकी आक्रामकता बढ़ जाएगी। प्रोफेशनल लाइफ में भी समस्याओं का अनुभव आपको करना पड़ेगा। बॉस व सहकर्मियों से विवाद की संभावना भी बन सकती है। नौकरी में परिवर्तन या फिर ट्रांसफर के भी योग बन रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- वाणी पर संयम रखें और किसी से भी बहस न करें।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के 8वें भाव में मंगल का यह बदलाव होगा। इस दौरान आपको हेल्थ से जुड़ीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई चोट या सर्जरी की भी संभावना है। इस कारण बचकर रहें। कर्ज लेने या देने से बचें। यह समय फाइनेंशियल रूप से अच्छा नहीं रहेगा। कोई बड़ा नुकसान या दुर्घटना हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- हनुमान जी का पूजन करें और जोखिम भरे कार्यों से बचें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के 7 वें भाव में मंगल सीधी चाल चलेंगे। यह समय मैरिड कपल के लिए खराब हो सकता है। रिलेशनशिप में झगड़े आदि हो सकते हैं। बिजनेस में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में संभलकर फैसला लें।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- बड़े फैसले सोच-समझकर लें। रिश्तों में धैर्य से काम लें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के 4वें भाव में मंगल मार्गी होंगे। इससे पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। माता से संबंधित चिंता बढ़ सकती है। वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों का सामना आपको करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन भी आ सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

उपाय- माता-पिता की सेवा करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: भूलकर भी शेयर न करें ये 7 पर्सनल सामान, जीवन में आ जाएगा तूफान!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 12, 2025 09:36 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola