Budh Ka Gochar: आने वाला दिसंबर का माह ज्योतिष के हिसाब से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस माह कुल छह बार तीन अलग-अलग ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, इनमें भी शुक्र ग्रह का दो बार और बुध का तीन बार राशि परिवर्तन होगा। ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास तथा ऐश्वर्य का कारक बताया गया है। इसी प्रकार बुध ग्रह को पैसा और संपत्ति देने वाला ग्रह बताया गया है।
इन दोनों ही ग्रहों का इस तरह परिवर्तन होना सभी राशियों पर असर डालेगा। शुक्र के कारण भौतिक सुख-सुविधाओं और बुध के कारण आर्थिक समृद्धि पर असर पड़ेगा। दिसंबर माह का सबसे पहला गोचर 3 दिसंबर को होगा। इस दिन बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। 5 दिसंबर को शुक्र भी धनु राशि में प्रवेश कर जाएगा जिसके बाद ये दोनों ग्रह युति बनाएंगे। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य
बुध के गोचर का सभी राशियों पर होगा ऐसा असर (Budh Ka Gochar)
धनु को गुरु की राशि माना गया है। गुरु की राशि में बुध को शुभ फलदायक माना गया है। यहां पर मेष राशि स्थित राहु की दृष्टि बुध पर पड़ेगी। ग्रहों की इस युति का सबसे ज्यादा लाभ पांच प्रमुख राशियों को होगा, जानिए इनके बारे में
मेष राशि (Mesh Rashifal)
बुध के इस गोचर से मेष राशि वालों को लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती है। जॉब में प्रमोशन होगा, सैलेरी भी बढ़ेगी। किसी नए काम के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं। लंबे समय से आप जिन इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहे थे, अब उन्हें पूरा कर पाएंगे।
यह भी पढ़ेंः Palmistry Tips: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल
सिंह राशि (Singh Rashifal
इस राशि के जातकों को बुध का गोचर मंगलदायी फल देगा। इससे संतान सुख भी प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी या प्रेमी मिल सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग भी अच्छा पैसा कमाएंगे। यदि आप कहीं पर पैसा लगाना चाहते हैं तो अभी लगा सकते हैं। आने वाले समय में ग्रोथ मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लिए बुध का गोचर राजयोग बना रहा है। वृश्चिक राशि के जातक अपनी बुद्धि और वाणी से बिगड़े काम भी बना लेंगे। उन्हें किसी प्रकार का गुप्त धन भी मिल सकता है। ऐसे लोग तंत्र-मंत्र में रुचि लेंगे और इसी सेक्टर में आगे भी बढ़ेंगे।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में ऐसे लगाएं तुलसी तो चमक उठेगा भाग्य, सभी देवता पूरी करेंगे आपकी इच्छाएं
कुंभ राशि (Kumbh Rashifal)
इनके लिए अभी बुध का गोचर अनुकूल रहेगा। भाईयों तथा मित्रों के सहयोग से हर जगह सफलता मिलेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा, सफलता मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता मिलेगी। कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं।
तुला राशि (Tula Rashifal)
इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर (Budh Ka Gochar) शुभ समाचार लेकर आया है। आने वाले समय में इन्हें कई नए अवसर मिलेंगे जो भाग्य बदल कर रख देंगे। परिवार में कोई धार्मिक मंगल कार्य हो सकता है। दूसरों पर ध्यान देने से ज्यादा कार्य पर ध्यान देंगे तो बहुत आगे जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
20 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines