हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: बुध-गुरु वक्री से 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, पैसों की कमी के कारण सेहत होगी खराब!

Grah Vakri 2024: बुध और गुरु वक्री के कारण पूरे नवंबर माह कुछ राशियों के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके जातकों की मुश्किलें आने वाले कुछ दिनों में कम नहीं होने वाली हैं।

विज्ञापन
इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान!

Grah Vakri 2024: नवंबर माह शुरू हो गया है, जो धार्मिक और ज्योतिष दोनों दृष्टि से बेहद खास है। इस दौरान कई बड़े त्योहार और व्रत हैं। साथ ही कई बड़े ग्रहों का गोचर होने के साथ वक्री भी होगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध 26 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर वक्री होंगे। जबकि देवगुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर 2024 को वक्री हुए थे। जो 119 दिन उल्टी चाल चलने के बाद 4 फरवरी 2025 को मार्गी होंगे, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पूरे नवंबर माह पड़ेगा।

हालांकि 12 में से 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों को बुध और गुरु वक्री के कारण पूरे नवंबर माह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं वो अनलकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके जातकों को आने वाले कुछ दिनों तक पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।

मेष राशि

नवंबर का महीना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। इसके अलावा ऑफिस के काम के चक्कर में मानसिक तनाव भी रहेगा। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी आय में वृद्धि होने की जगह बेतहाशा कमी आएगी। कारोबारियों को पुराने निवेश से मनचाहा लाभ नहीं होगा, जिससे कारोबार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mercury Transit: बुध गोचर से 3 राशियों की चमकी किस्मत, आर्थिक तंगी होगी दूर!

कर्क राशि

आज से आने वाले कुछ दिनों तक कर्क राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। किसी भी काम में लापरवाही दिखाना भारी पड़ सकता है। खासतौर पर पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। नहीं तो बड़ा घाटा होना तय है। इसके अलावा स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये समय सही नहीं रहेगा। किसी पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। कारोबारियों को बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध और गुरु का वक्री अवस्था में रहना तुला राशि के लोगों के लिए कष्टकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में बढ़ोतरी होने की जगह कमी आएगी, जिससे मन परेशान रहेगा। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें धन हानि हो सकती है। लव रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल की लव लाइफ में किसी अनजान व्यक्ति के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा।

ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola