Budh Gochar: पंचांग की गणना के अनुसार बुध ग्रह 27 फरवरी 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध का गोचर शाम 4.33 बजे होगा। बुध ग्रह कुंभ राशि में जाने के बाद वहां पहले से मौजूद सूर्य और शनि के साथ युति बनाएगा। जिसका असर सभी राशियों पर समान रुप से होगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुध को सौरमंडल का राजकुमार माना गया है। वह धन का कारक है और जिस भी राशि में होता है, उस राशि के स्वामी के अनुसार ही फल देता है। ऐसे में बुध का यह गोचर इन राशियों के लिए विशेष फलदायक रहेगा।
यह भी पढ़ें: आज ही करें राहु का यह उपाय, रातोंरात करोड़पति बना देगा
इन राशियों के लिए शुभ फलदायक रहेगा बुध का राशि परिवर्तन (Budh Gochar)
वृषभ राशि
बुध का गोचर वृषभ राशि के लिए दसवें भाव में होगा। यह भाव धन और कॅरियर का कारक है। ऐसे में यह आपके कॅरियर और नौकरी के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। बिजनेस के लिए समय ठीक रहेगा। आप अपने परिवार की सभी इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। एक टीम लीडर के रूप में भी आपका काम सराहा जाएगा।
सिंह राशि
इस राशि के लिए सातवें भाव में बुध का गोचर होगा जो हर तरह से अनुकूल सिद्ध होगा। ये लोग अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं या किसी बड़ी कंपनी से जुड़ सकते हैं। बिजनेस का भी विस्तार होगा और नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। इस दौरान आपका कॅरियर नई ऊंचाई पर पहुंच जाएगा। जॉब करते हैं तो पदोन्नति के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर के सहयोग से कोई कार्य पूरा होगा।
यह भी पढ़ें: 15 फरवरी से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, सीधे आसमान से जमीन पर आ गिरेंगे
मकर राशि
बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए एक साथ कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है। कोर्ट-कचहरी में धन संबंधी मामले में विजय प्राप्त होगी। बैंक बैलेंस भी लगातार बढ़ेगा। कहीं नौकरी करते हैं तो वहां पर अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा। समय से पहले ही आपके टारगेट पूरे हो जाएंगे। सरकारी नौकरी भी मिल सकती हैं। लंबे समय से चले आ रहे फैमिली मैटर्स भी जल्द सॉल्व होंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
20 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines