Budh Gochar: 16 सितंबर से ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, बुध का गोचर संवार देगा किस्मत

Budh Gochar

Budh Gochar

Budh Gochar: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बुध इस वक्त वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। बुध देव 16 सितंबर 2023 को सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे। वैसे तो बुध के इस मार्गी गोचर का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों को बुध के इस गोचर का बेहद शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि बुध का गोचर से किन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध सिंह राशि के 5वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध का यह मार्गी गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ कहा जा रहा है। इस दौरान बुध देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। इसके साथ ही इस दौरान बिजनेस में धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। करियर में तरक्की के कई योग बनेंगे। नौकरी करने वाले जातकों को इस दौरान शुभ समाचार मिलेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का सिंह राशि में मार्गी होना अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से काम के सिलसिसे से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। जो कि आर्थिक दृष्टि के से भी लाभकारी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं, उनके लिए यह अनुकूल है। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में आर्थिक तरक्की के संकेत हैं।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव इस राशि के पहले भाग में मार्गी होंगे। जिसके शुभ प्रभाव से इस दौरान नौकरी के लिए कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही नौकरी में धन-वृद्धि और सफलता के भी योग बनेंगे। विदेश यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में संतुष्टि का अनुभव करेंगे। इसके अलावा जो लोक व्यापार करते हैं, उन्हें इस दौरान जबरदस्त मुनाफा होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध देव तुला राशि के 11वें भाव में मार्गी होंगे। नौकरी में बदलाव चाहने वालों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित होगा। इसके साथ ही विदेश यात्रा के योग बनेंगे, जो कि धन लाभ की दृष्टि से शुभ है। बिजनेस मैन को इस दौरान बेहतर धन लाभ होगा। इसके साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ