Budh Gochar Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 7 सितम्बर, 2026 को दोपहर में 1 बजकर 35 मिनट पर बुध ग्रह का सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। कन्या राशि बुध की न केवल स्वराशि है, बल्कि यह उसकी मूल त्रिकोण राशि भी है। स्वराशि कन्या में बुध के इस गोचर से शक्तिशाली भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के असर से प्रभावित राशियां लंबे समय तक लाभ उताएंगी। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध का यह राजयोग पंचमहापुरुष राजयोग में एक है, जो बेहद फलदायी होता है। यूं तो इस इस शुभ योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह ही हैं। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए ग्रहों राजकुमार बुध का यह गोचर और यह भद्र राजयोग काफी फलदायी साबित हो सकता है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों की मंशा पूरी हो सकती है। कारोबार में कोई बड़ा डील हाथ लग सकता है। आय के नए स्रोत सामने आने से योग हैं। जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि, बुध आपकी राशि में ही भद्र राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। अटके हुए कार्य अचानक से बनने शुरू हो सकते हैं। किसी को दिया धन भी वापस मिलने के योग हैं। आपके निर्णय की क्षमता में स्पष्टता आने से लाभ होगा। धन की आमद बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
यह भी पढ़ें: Rich Nmerology Numbers: इन 3 मूलांक वालों के पास आता है अचानक पैसा, चेक करें कहीं इनमें आप भी तो नहीं
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह राजयोग के लाभकारी समय लेकर आने के योग दर्शा रहा है। बुध का यह गोचर इस राशि के जातकों के पराक्रम को बढ़ा सकता है। साथ ही करियर भाव भी प्रभावित होगा। वर्क प्लेस पर आपकी छवि ऊंची होगी। प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं। मार्केटिंग, सेल्स और नेटवर्किंग के कार्यों से काफी धन आने के योग बन रहे हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए बुध का भद्र राजयोग काफी लाभ दे सकता है। विशेष कर नौकरीपेशा लोगों के लिए सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। लंबे समय से रुके प्रोजेक्ट फिर शुरू हो सकते हैं, जो सफल भी होंगे। यदि आपका कोई बड़ा अमाउंट कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे।
यह भी पढ़ें: Tulsi Puja ke Niyam: तुलसी के पास भूल से भी नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें, जानें तुलसी पूजा से जुड़े नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines