हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar: सावधान! बुध गोचर बढ़ाएगा इन 4 राशियों की मुश्किलें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Budh Gochar: आज यानी 19 मई को बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन कर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं. बुध गोचर के प्रभाव से कई राशियों की जीवन पर बुरा असर देखने को मिल सकता है. इन राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Budh Gochar: बुद्धि, व्यापार, संचार और वाणी के कारक ग्रह बुध देव आज यानी 19 मई दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में गोचर कर गए हैं. बुध का चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है. बुध के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कई राशियों के जीवन पर इसका प्रभाव होगा. बुध गोचर राशियों के जीवन उथल-पुथल कर सकता है. चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है. इस नक्षत्र में बुध के होने से मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यह गोचर किन राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है चलिए जानते हैं.

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को इस गोचर के प्रभाव से परेशान होना पड़ सकता है. मेष राशि के लोगों को ऑफिस में काम के कारण तनाव हो सकता है. सहकर्मियों से किसी कारण विवाद हो सकता है. आपको इस स्थिति से बचना होगा. आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें – Astro Tips: क्यों होते हैं परिवार में लड़ाई-झगड़े? जानिए इसके कारण और ज्योतिषीय समाधान

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

बुध गोचर होने के बाद से वृश्चिक राशि के लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं. घर-परिवार में मतभेद हो सकता है. विवाद के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं. सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें.

धनु राशि

बुध के रोहिणी नक्षत्र में गोचर से धनु राशि वालों को करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. काम में बाधा आ सकती है जिससे आपको निराशा का सामना करना पड़ेगा. काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए धैर्य बनाए रखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Budh Uday: मई महीने में बुध उदय होने से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, व्यापार में होगा तगड़ा लाभ

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक और मानसिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. अचानक से खर्च बढ़ने पर आप परेशान हो सकते हैं. करीबियों से किसी विवाद के कारण रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. आपको इस स्थिति से बचना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola