Budh Gochar In Aquarius 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी का महीना ग्रह गोचर के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है, क्योंकि इस माह में कई ग्रह अपना नक्षत्र और राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बता दें ग्रहों के नक्षत्र और राशि परिवर्तन करने से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है।
यह भी पढ़ें- धन-संपदा और सुख-शांति की बढ़ोतरी चाहते हैं तो, घर में जरूर लगाएं ये खास तस्वीर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह एक साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यह परिवर्तन 20 फरवरी को होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि में पहले से ही सूर्य और शनि देव विराजमान हैं। ऐसे में 20 फरवरी के दिन सूर्य, शनि और बुध ग्रह का संयोग होगा।
इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होने वाला है। इस योग के निर्माण होने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। इसके साथ ही कुछ राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए करें ये खास उपाय, मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति
मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 20 फरवरी को बन रहे हैं त्रिग्रही योग से मेष राशि वाले लोगों की किस्मत बदलने वाली है। बता दें कि बुध देव के आशीर्वाद से मेष राशि के लोगों के करियर में गजब के उछाल देखने को मिलेंगे। जो लोग विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें बहुत जल्द मौका मिलने वाला है। परिवार का साथ मिलेगा।
पैतृक संपत्ति से धन का लाभ मिलेगा। साथ ही परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर भी जाने का प्लान बन सकता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं, उनको अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद ग्रहों के सेनापति इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान, दिलाएंगे खूब धन लाभ
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ साबित होगा। क्योंकि मिथुन राशि के लोगों की कुंडली में त्रिग्रही योग नवम भाव में बनने जा रहा है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार और नौकरी में आगे बढ़ने में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें गुरुजन से कुछ अच्छी खुश खबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अनुकूल सिद्धि होगा।
यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजकुमार बुध 2 दिन बाद 3 राशियों को दिलाएंगे लाभ
कुंभ राशि
कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि देव के युति से बन रहे हैं त्रिग्रही योग कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। क्योंकि कुंभ राशि वाले लोगों की कुंडली में यह योग लग्न भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपकी कार्य करने की शैली में निखार आएगा। साथ ही व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
जो लोग धन कमाने के इच्छा से विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें घर पर ही धन की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आप अपने कार्यों से संतुष्ट होंगे। साथ ही जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए यह समय शानदार रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 7 मार्च तक रहेगा खतरनाक ‘शूल और खप्पर योग’, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
6 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
8 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines