हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: दिसंबर में 5 बार गोचर करेंगे बुध, खचाखच भर जाएगी इन 3 राशियों की जेब

Budh Gochar 2025: बुद्धि के दाता बुध दिसंबर महीने में कई बार गोचर करेंगे. बुध ग्रह दिसंबर महीने में ग्रह परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से कई राशि जातकों को लाभ मिलेगा. यह समय 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा. चलिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है. बुध के गोचर करने से राशि जातकों के जीवन पर इसरा प्रभाव पड़ता है. दिसंबर महीना कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. बुध के नक्षत्र और राशि परिवर्तन से 3 राशियों को धनलाभ मिलेगा. द्रिक पंचांग के मुताबिक, बुध ग्रह 6 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. 10 दिसंबर को बुध का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश होगा. इसके बाद 20 दिसंबर को बुध ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 27 दिसंबर को क्रांतिवृत्त परिवर्तन होगा. इसके बाद 29 दिसंबर को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे.

बुध के गोचर करने से इन 3 राशियों को होगा लाभ

तुला राशि

बुध ग्रह के गोचर से तुला राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा. तुला राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी और आपके लिए विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. व्यापार को बढ़ाने के मौके मिलेंगे. आप इसका लाभ उठाएं. आपकी लाइफ अच्छी रहेगी साथ ही पार्टनर के साथ समय बिताएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी व्रत करने से होगा पापों का नाश, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सिंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपको तरक्की मिलेगी और शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा. छात्रों के लिए समय अच्छा है. आपको धन लाभ होगा साथ ही निवेश करने से आपको तगड़ा फायदा हो सकता है.

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए बुध के गोचर से दिसंबर का महीना फायदेमंद होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कोई पुरानी अधूरी इच्छा पूरी होगी. आपके जीवन में खुशियां आएगी. यात्रा के योग बनेंगे आप काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola