Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और राशियों के बीच खास संबंध होता है। जब भी किसी ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है तब राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। ये असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से हो सकता है। आगामी दिनों में ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिससे 12 राशियों पर अच्छा और बुरा असर पड़ रहा है।
बुध कब कर रहे हैं राशि परिवर्तन?
26 नवंबर 2024 को ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह, राशि परिवर्तन करेंगे। सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। बुध गोचर के बाद कुछ राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं जिनके जीवन में उथल-पुथल मचाने के लिए बुध ग्रह आ रहे हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों पर बुध गोचर का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपको धन संबंधित नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ लड़ाई-झगड़ा रहेगा। विश्वास में कमी और आपसी प्यार कम होगा। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ मतभेद रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac Sign)
बुध गोचर का असर आपके दिमाग पर होगा। आप अधिक तनाव और गुस्से वाले स्वभाव के साथ पेश आएंगे। इस कारण रिश्ते भी टूटने के कगार में हो सकते हैं। आपसी लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ भी खास पटेगी नहीं। जो काम करने का सोचेंगे वो बिगड़ा सकता है।
ये भी पढ़ें- 12 दिसंबर से राजाओं जैसी जिंदगी जिएंगी ये 3 राशियां, बरसाएंगे अपार धन!
वृश्चिक राशि (Scorpio)
बुध ग्रह द्वारा वृश्चिक राशि में प्रवेश किया जाएगा और इसी राशि के लोगों के लिए मुश्किल भरे दिन शुरू हो जाएंगे। कामकाज में नुकसान और व्यापार में पैसों की तंगी भी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए तनाव भरा माहौल रहेगा। घर-परिवार में भी तनाव देखने को मिल सकता है। हनुमान जी पूजा-अर्चना करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इस राशि के लोगों को सच बोलने पर मिलना चाहिए Award! झूठ बोलने में हैं कलाकार
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 hr agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines