Budh Uday 2024: 12 दिसंबर से राजाओं जैसी जिंदगी जिएंगी ये 3 राशियां, वाणी-व्यापार के देवता बरसाएंगे अपार धन!

Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह और वाणी-व्यापार के स्वामी बुध ग्रह नवंबर माह के अंत में अस्त हो रहे हैं। वे 13 दिनों तक अस्त रहने के बाद 12 दिसंबर, 2024 को उदित होंगे। इससे 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

budh uday 2024

Budh Uday 2024: ज्योतिष शास्त्र के एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह, बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। इस ग्रह की चाल चंद्रमा के बाद सबसे तेज होती है। यही कारण है कि व्यक्ति के मन-मस्तिष्क और विचारों पर चंद्रमा के बाद सबसे अधिक असर बुध ग्रह का ही होता है। जब भी बुध ग्रह राशि या नक्षत्र बदलते हैं या किसी अन्य ग्रह के साथ युति, योग-संयोग बनाते है, तो सभी राशियों के जातकों जीवन में व्यापक बदलाव आते हैं।

विज्ञापन

बुध उदय का राशियों पर असर

बुध ग्रह वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह हैं और वे वाणी, संचार, मीडिया, व्यापार, धन लाभ आदि के स्वामी ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के मुताबिक, वे शुक्रवार 29 नवंबर, 2024 की शाम 6 बजकर 16 मिनट पर अस्त हो रहे हैं और 13 दिनों के बाद बृहस्पतिवार 12 दिसंबर, 2024 की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उदित होंगे। इससे 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मिथुन राशि

बुध के उदय होने से मिथुन राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। कारोबार नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। शेयर बाजार से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने से जीवन का रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। आपका कद ऊंचा होगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। लव लाइफ और रिलेशनशिप में रोमांस का तड़का लगने से जीवन रोमांच बढ़ेगा. संबंधों में मजबूती आएगी।

कन्या राशि

बुध के उदय होने से कन्या राशि के जातक अधिक व्यवस्थित और मेहनती बनेंगे। उनकी एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होगी। धन कमाने के प्रयास से आय में वृद्धि होगी। बचत करने की आदत बनेगी। निवेश से अचानक अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी और नई जॉब में सफलता मिलेगी। इनकम बढ़ने से चिंता दूर होगी। खुदरा बिजनेस में लाभ होगा। नए व्यापारिक संबंध बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लव लाइफ में रोमांस बढेगा. रिलेशनशिप से आगे बढ़ेंगे, विवाह के बारे निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

बुध के उदय होने से तुला राशि के जातकों की लोकप्रियता बढ़ेगी. आपकी संचार क्षमता में वृद्धि होगी। धन कमाने के प्रयास और आमदनी: व्यापार में लाभ होगा। लाभ में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। नए संबंध बन सकते हैं। विवाह के योग बन सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ