Budh Gochar 2026 Rashifal: बुद्धि-वाणी के स्वामी ग्रह बुध ने बुधवार 7 जनवरी, 2026 को 12:04 AM बजे नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है. वर्तमान में बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और इस नक्षत्र में वे 15 जनवरी तक रहेंगे. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं और यह नक्षत्र धनु राशि में आता है, जिसके स्वामी गुरु हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन से बुध, शुक्र और गुरु, इन तीनों ग्रहों की ऊर्जाएँ एक साथ सक्रिय हो चुकी हैं, जो वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ और शक्तिशाली ग्रह हैं.
ज्योतिष शास्त्र में बुध स्वयं अत्यंत प्रभावशाली और शुभ ग्रह है. वे बुद्धि, तर्क, संवाद, व्यापार, लेखन, शिक्षा, मीडिया, तकनीक, निर्णय-क्षमता और कूटनीति के कारक ग्रह हैं. जब बुध पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आते हैं, तो व्यक्ति में बुद्धि और तर्क के माध्यम से विजय पाने की प्रवृत्ति बढ़ती है. बुध के इस गोचर का प्रभाव यूं तो सभी राशियां पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से पैसा कमाने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
यह भी पढ़ें: Baba Vanga 2026 Predictions: 2026 का खौफनाक सच, बाबा वेंगा की चेतावनी, भीषण युद्ध और बड़े राजनेताओं का पतन
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र गोचर किसी आर्थिक अवसर से कम नहीं है. रुका हुआ पैसा अचानक हाथ में आ सकता है. व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में बातचीत से लाभ मिलेगा. आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे डील और समझौते आपके पक्ष में बन सकते हैं. दिमाग तेज़ी से काम करेगा और सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी. 15 जनवरी तक आय के नए स्रोत बनते दिख रहे हैं और मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है.
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश धन और स्थिरता लेकर आया है. मेहनत का फल अब साफ़ दिखाई देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और विश्लेषण क्षमता की सराहना होगी. नौकरी में प्रमोशन या अतिरिक्त ज़िम्मेदारी के साथ आर्थिक लाभ मिल सकता है. व्यापार में निवेश से पहले किया गया विचार अब लाभ देगा. इस दौरान खर्च नियंत्रण में रहेंगे और बचत बढ़ेगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर विशेष रूप से भाग्यवर्धक है क्योंकि बुध आपकी ही राशि के नक्षत्र में सक्रिय हैं. आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. शिक्षा, सलाह, मीडिया या ऑनलाइन काम से धन लाभ के योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाएंगे. पुराने प्रयासों का फल अचानक मिल सकता है. 15 जनवरी तक आर्थिक स्थिति मजबूत होती चली जाएगी और मन प्रसन्न रहेगा.
यह भी पढ़ें: Broom Vastu Tips: घर में झाड़ू से जुड़ी ये गलती रोक सकती है बरकत, नुकसान से बचने के लिए न करें ये काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
59 mins agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines