Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध का शास्त्रों में खास महत्व है, जिसे त्वचा, बुद्धि, तर्क और कारोबार का नियंत्रण ग्रह माना जाता है। जब भी बुध की चाल में परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के इन पहलुओं पर सबसे पहले पड़ता है। बुध देव करीब 21 दिन के अंतराल में राशि परिवर्तन करते हैं, जिस बीच दो से तीन बार नक्षत्र गोचर भी होता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज यानी 22 फरवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर बुध देव ने गोचर कर लिया है। इस बार उन्होंने शतभिषा नक्षत्र में से निकलकर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया है। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र को गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति का स्वामी माना जाता है, जो ज्ञान के कारक हैं। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर बुध गोचर का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव आज से पड़ेगा।
बुध गोचर से जागेगा सोया हुआ भाग्य!
कर्क राशि
आज से बुध गोचर के कारण कर्क राशि के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। भाई संग अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको उन्हें जानने का मौका मिलेगा। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो टीम लीडर और दोस्तों संग रिश्ते बेहतर होंगे। उम्मीद है कि ये माह खत्म होने से पहले आपकी सैलरी 40 से 50% बढ़ सकती है। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन्हें उनके दोस्त का कोई मित्र प्रपोज कर सकता है। कारोबारियों और दुकानदारों को आर्थिक लाभ होगा, जिसके कारण वो परिवारवालों के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ketu Chandra Yuti: 1 जून तक केतु-चंद्र की युति से ये 3 राशियां रहें सावधान, बनी-बनाई योजनाएं हो सकती हैं विफल!
वृश्चिक राशि
कर्क के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर भी बुध गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। ऑफिस में कोई परेशानी चल रही है, तो वो दूर होगी और सैलरी बढ़ सकती है। सिंगल लोगों को उनका कोई मित्र प्रपोज कर सकता है। बुध देव की कृपा से छात्रों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। बच्चों को माता-पिता संग अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। त्वचा से संबंधी कोई बीमारी हुई है, तो उससे छुटकारा मिलेगा। दुकान खोलने के लिए ये महीना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सही है।
धनु राशि
बुध देव की कृपा से धनु राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। कारोबारियों की नई डील लाभकारी सिद्ध होगी। कारोबार का विस्तार विदेश तक हो सकता है। युवाओं की त्वचा में निखार आएगा और सेहत में सुधार होगा। अपने नाम पर कार खरीदने का सपना दुकानदारों का फरवरी में पूरा हो सकता है। कपल्स के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
49 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines