Budh Gochar 2025: पैसा और सक्सेस के लिए ये 5 राशियां हो जाएं तैयार, शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे ग्रहों के राजकुमार

Budh Gochar 2025: बुध को ज्योतिष में कम्युनिकेशन और बुद्धि का कारक माना जाता है। ये 15 मई को शुक्र के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के नक्षत्र भरणी में बुध का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार समय लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

Budh Gochar 2025

Credit- News24 Graphics

Budh Gochar 2025: 15 मई 2025 की सुबह 1 बजकर 7 मिनट पर शुक्र भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी स्वयं शुक्र हैं। इस दौरान बुध मेष राशि में मौजूद रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, समृद्धि, प्रेम, ऐश्वर्य और सौंदर्य का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, संचार, व्यापार और तर्कशक्ति के कारक हैं।

विज्ञापन

भरणी नक्षत्र, जो ऊर्जा और परिवर्तन का प्रतीक है, शुक्र के स्वामित्व में होने के कारण इस गोचर को और प्रभावशाली बनाएगा। बुध के मेष राशि में होने से संचार में तेजी, निर्णयों में स्पष्टता और नए विचारों आदान-प्रदान होगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए खासा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। शुक्र का भरणी नक्षत्र में प्रवेश आपके व्यक्तित्व को और आकर्षक बनाएगा। बुध का आपकी राशि में होना आपके कम्युनिकेशन स्किल्स को बूस्ट करेगा। इस दौरान आपके लिए कई शानदार मौके आएंगे। बिजनेस में नई डील्स या प्रोजेक्ट्स आपको मिल सकते हैं, जिससे आपको ग्रोथ मिलेगी। रिलेशनशिप में प्यार और समझदारी बढ़ेगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। स्टूडेंट्स के लिए यह समय पढ़ाई में फोकस करने और सक्सेस पाने का है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आर्थिक मामलों में स्थिरता लाएगा। भरणी नक्षत्र की ऊर्जा आपके अंदर नई क्रिएटिविटी जगाएगी, और बुध का प्रभाव आपकी प्लानिंग को और मजबूत करेगा। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए स्थिरता और ग्रोथ लाएगा। फाइनेंशियल डिसीजन लेने के लिए यह परफेक्ट टाइम है। अगर आप आर्ट, म्यूजिक या किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपको नई पहचान और मौके मिल सकते हैं। पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग और गहरी होगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सोशल लाइफ और नेटवर्किंग के लिए गोल्डन पीरियड होगा। शुक्र और भरणी नक्षत्र का कॉम्बिनेशन आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ाएगा। इसके साथ ही बुध का प्रभाव आपकी बातचीत को और प्रभावी बनाएगा। इस समय आप नए दोस्त बना सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए बहुत काम आएंगे। जॉब या बिजनेस में प्रमोशन या कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। ट्रैवलिंग के प्लान बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद और मजेदार रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और फाइनेंस के लिए ग्रोथ का समय लेकर आएगा। बुध का भरणी नक्षत्र में होना आपके अंदर नई ऊर्जा भरेगा। इसके साथ ही यह आपके डिसीजन मेकिंग को और शार्प करेगा। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत को बॉस और कलीग्स नोटिस करेंगे, जिससे आपको सराहना मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं, जो आपकी फाइनेंशियल सिक्योरिटी को बढ़ाएंगे। रिलेशनशिप में पुरानी गलतफहमियां क्लियर होंगी, और रिश्ते में नई ताजगी आएगी।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि शुक्र की अपनी राशि है, इसलिए इस गोचर का असर आपके लिए डबल पॉजिटिव होगा। भरणी नक्षत्र की एनर्जी आपके रिश्तों को और मजबूत करेगी। बुध का प्रभाव आपकी लीडरशिप स्किल्स को हाइलाइट करेगा। लव लाइफ में रोमांस का नया दौर शुरू होगा और पार्टनर के साथ आप खूबसूरत पल बिताएंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप से बड़ा फायदा हो सकता है और नए प्रोजेक्ट्स आपके लिए सक्सेसफुल रहेंगे। आपका सेल्फ-कॉन्फिडेंस और डिसीजन पावर इस दौरान पीक पर होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ