---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 मई से बदलेगा इन 5 राशियों का नसीब और लिखेंगे सफलता की कहानी, ‘ग्रहों के राजा’ के घर में जाएंगी ‘रानी’

Chandra Gochar 2025: चंद्रमा को ग्रहों की रानी और सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सिंह राशि के स्वामी सिंह हैं। 5 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि और मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, शांति और समृद्धि का कारक माना जाता है। सिंह राशि, जो सूर्य की राशि है, आत्मविश्वास, नेतृत्व और रचनात्मकता का प्रतीक है। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जो सम्मान, शक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़ा है। चंद्रमा का यह गोचर एक खास एनर्जी लेकर आएगा, जो कई राशियों की लाइफ सकारात्मक बदलाव लाएगा।

---विज्ञापन---

Chandra Gochar 2025: ज्योतिष में चंद्रमा को ग्रहों की रानी और सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्यदेव सिंह राशि के स्वामी हैं। चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलता है, जिससे इसका प्रभाव हमारी भावनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है। सिंह राशि में चंद्रमा आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और जोश को बढ़ाता है। 5 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि और मघा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं।

मघा नक्षत्र, जो पितृ-शक्ति और नेतृत्व से जुड़ा है, इस गोचर को और शक्तिशाली बनाएगा। यह गोचर 7 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान कुछ राशियों को करियर, रिश्तों और व्यक्तिगत विकास में खास फायदा मिलेगा। सिंह का फायर एलीमेंट और मघा की रीगल एनर्जी मिलकर एक ऐसा माहौल बनाएंगे, जहां लोग अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए लकी रहेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि के पांचवें भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह भाव क्रिएटिविटी, प्यार और बच्चों से जुड़ा होता है। यह गोचर आपकी क्रिएटिव एनर्जी को बूस्ट करेगा। अगर आप किसी आर्ट, राइटिंग या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो सक्सेस मिलने के चांस हैं। लव लाइफ में रोमांटिक मूड रहेगा और सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और नए कोर्स को शुरू करने का भी यह अच्छा टाइम है। फाइनेंस में इन्वेस्टमेंट के मौके मिल सकते हैं, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा तीसरे हाउस में प्रवेश करेगा। यह भाव कम्युनिकेशन, शॉर्ट ट्रिप्स और भाई-बहनों से जुड़ा होता है। यह गोचर आपकी बातचीत की स्किल्स को शार्प करेगा। जॉब में प्रेजेंटेशन या मीटिंग्स में आपका जलवा रहेगा। बिजनेस में मार्केटिंग और नेटवर्किंग से प्रॉफिट होगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ छोटी-मोटी ट्रिप्स या बातचीत से बॉन्डिंग बढ़ेगी। फाइनेंस में शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट के मौके मिल सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते भी स्मूथ रहेंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि में चंद्रमा को गोचर होगा। यह गोचर आपके फर्स्ट हाउस को प्रभावित करेगा। यह टाइम आपकी पर्सनैलिटी को हाईलाइट करेगा। इस दौरान आपका कॉन्फिडेंस पीक पर रहेगा और लोग आपकी लीडरशिप और चार्म की तारीफ करेंगे। करियर में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या जॉब सर्च करने के लिए यह अच्छा मौका है। इस दौरान आपको बिजनेस में रिस्क लेने की हिम्मत मिलेगी, और प्रॉफिट के चांस बढ़ेंगे। लव लाइफ में पार्टनर के साथ बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होगी। सिंगल लोग अपनी पर्सनैलिटी से किसी को इम्प्रेस कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला वालों के लिए चंद्रमा 11वें हाउस में गोचर करेंगे। यह भाव जो फ्रेंड्स, सोशल सर्कल और इच्छा से जुड़ा होता है। यह टाइम आपकी सोशल लाइफ को सुपर एक्टिव करेगा। इस दौरान नए दोस्त बनेंगे और पुराने कनेक्शन्स से फायदा होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप या ग्रुप प्रोजेक्ट्स से प्रॉफिट के चांस हैं। जॉब में बॉस या सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। लव लाइफ में दोस्तों के जरिए कोई खास इंसान मिल सकता है। फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए यह टाइम बेस्ट है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु वालों के नौवें हाउस में चंद्रमा का गोचर होगा। यह लक, हायर एजुकेशन और ट्रैवल से जुड़ा होता है। यह गोचर आपके लिए सुपर लकी रहेगा। इस दौरान आपको करियर में नई ऑपर्चुनिटी मिल सकती हैं। अगर आप जॉब चेंज या प्रमोशन की सोच रहे हैं तो इस समय ये संभव है। बिजनेस में फॉरेन कनेक्शन्स से फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स को लिए रिसर्च या हायर स्टडीज में सक्सेस मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान करने का अच्छा टाइम है। आपकी सोच पॉजिटिव रहेगी और स्पिरिचुअल ग्रोथ के लिए भी यह टाइम बेस्ट है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025 : गोल्डन टाइम के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, शुक्र करने वाले हैं मेष में गोचर

First published on: May 05, 2025 12:08 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola