---विज्ञापन---

Religion

Astro Tips: इन लड़कों से सावधान रहें लड़कियां, तबाह कर सकते हैं लाइफ!

शास्त्रों के अनुसार कुछ पुरुषों से दूरी बनाकर रखना ही महिलाओं के लिए अच्छा होता है। शास्त्रों के अनुसार जिन पुरुषों में गंदी आदतें होती हैं, वे अपने साथ वाली स्त्री के जीवन को तबाह कर देते हैं।

कई शास्त्रों में पुरुषों और महिलाओं के गुणों के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि किस प्रकार के पुरुषों से महिलाओं को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। नारद स्मृति, मनु स्मृति, चाणक्य नीति, भागवत पुराण जैसे ग्रंथों में कुछ ऐसे पुरुषों के बारे में बताया गया है, जिनसे हर लड़की को दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए।

माना जाता है कि इन पुरुषों के साथ ही दोस्ती या फिर किसी भी प्रकार का संबंध रखना लड़कियों के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कि शास्त्रों में किन पुरुषों से दूर रहने के लिए बताया गया है।

---विज्ञापन---

स्त्री को नीचा दिखाने वाला

मनुस्मृति के अनुसार, जो भी पुरुष हर स्त्री को नीचा दिखाने की कोशिश करता है, उससे सावधान रहना चाहिए। ऐसा पुरुष स्त्री को बढ़ते हुए नहीं देख सकता है। इसके साथ ही ऐसे पुरुषों को अधार्मिक बताया गया है। इनसे सावधान रहने में ही भलाई है।

चरित्रहीन पुरुष

भागवत पुराण के अनुसार चरित्रहीन पुरुष के साथ किसी भी स्त्री को नहीं रहना चाहिए। ऐसा पुरुष हर स्त्री पर गंदी निगाह ही रखता है। ऐसे पुरुष को घर में भी नहीं बुलाना चाहिए। पराई स्त्री पर बुरी निगाह रखना धर्म के विरुद्ध बताया गया है। जो भी पुरुष ऐसा करता है, उससे दूर रहने में ही भलाई होती है।

---विज्ञापन---

मारपीट करने वाला

नारद स्मृति के अनुसार, जो पुरुष स्त्रियों पर हाथ उठाता हो, उसके साथ किसी भी स्त्री को नहीं रहना चाहिए। ऐसे पुरुष से स्त्री को दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जो भी पुरुष स्त्री के ऊपर हाथ उठाता है, वह दानवों की श्रेणी में माना जाता है।

नशे में रहने वाला व्यक्ति

मनुस्मृति के अनुसार जो भी पुरुष नशे का आदी हो, उससे कभी भी दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। ऐसा पुरुष किसी भी स्त्री के योग्य नहीं होता है। इस कारण ऐसे पुरुष से दूरी बनाकर रखना ही सही होता है।

---विज्ञापन---

कपटी पुरुष

चाणक्य नीति के अनुसार कपटी और धोखेबाज पुरुष लाइफ में कभी भी अपना रंग दिखा सकते हैं। इस कारण हर स्त्री को ऐसे पुरुषों से बचकर ही रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- महिलाओं को रात में कभी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, आर्थिक तंगी और बीमारियों से रहेंगी परेशान!

First published on: Apr 16, 2025 09:43 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola