Budh Gochar 2024 : बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह धन, कारोबार, बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों का राजकुमार बुध अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के गोचर करने से जातक को कुछ सेक्टर में शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक को धन-दौलत की प्राप्ति भी होती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में आज यानी 7 जनवरी को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध इससे पहले ही यानी 2 जनवरी को मार्गी हुए थे। शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जीवन पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा। कुछ जातक तो कारोबार में सफलता भी हासिल प्राप्त कर लेंगे। बता दें कि बुध के धनु राशि में गोचर से 3 राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ ही बुध देव इन 3 राशियों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। तो आइए उन 3 राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
वैदिक शास्त्र के अनुसार, बुध के धनु राशि में गोचर से मिथुन राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने वाला है। जातक को इस गोचर के दौरान कई क्षेत्रों में विशेष लाभ मिलेगा क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। ऐसे में मिथुन राशि वालों को जीवन साथी से विशेष लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में विस्तार होगा। नई गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है। साथ ही जीवन साथी के साथ अच्छा खुशनुमा पल बिताने का समय है।
यह भी पढ़ें- सूर्य देव की कृपा से 4 राशियों को होगा भाग्योदय, जानें आज का राशिफल और उपाय
कन्या राशि
बुध ग्रह के धनु राशि में गोचर करने से कन्या राशि के जातकों को विशेष लाभदायी रहने वाला है। जातक को पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। गोचर के दौरान जातक नया वाहन, प्रॉपर्टी और घर जैसे चीजों को खरीदने का योग बन रहा है। शास्त्र के अनुसार, जातक के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और तो और पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा।
धनु राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि के जातकों को बुध का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है। गोचर के दौरान जातक को तगड़ा धन का लाभ होगा। साथ ही जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त लाभ होगा। बड़े भाई से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही इस दौरान सारी इच्छाएं पूरी होगी। अचानक धन का लाभ होगा। आपके सारे सपने पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें- 15 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines