Budh Gochar 2024 Zodiac Effects: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो 12 राशि के जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। आज यानी सोमवार से साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह के अंत में यानी 7 जनवरी को बुध धनु राशि में गोचर करेंगे, जिससे सभी 12 राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध अभी वृश्चिक राशि में हैं।
माना जा रहा है कि बुध का गोचर सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जनवरी माह का पहला सप्ताह 3 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। साथ ही तीन राशि के जातकों को शुभ संकेत मिल सकता है। आज इस खबर में जानेंगे आखिर कौन है वे 3 लकी राशियां, जिसे शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।
7 जनवरी 2024 से बदलने वाली है 3 राशियों की किस्मत
कन्या राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 जनवरी 2024 को बुध धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जातक के करियर में गजब का उछाल आने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। पैतृक संपत्ति से धन का अचानक लाभ होगा। कारोबार में धन का विस्तार होगा। जिससे आपको खुशी मिलेगी। माता जी के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है, ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद खास रहने वाला है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। मन में उत्साह भरा रहेगा। बड़े भाई की ओर से कुछ महंगा उपहार मिल सकता है। खानपान का ध्यान रखना होगा, वरना सेहत खराब हो सकती है। बुध गोचर होने से रुके हुए कार्य अचानक बन सकता है।
मकर राशि
बुध का गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का प्यार भरपूर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। कारोबार के संबंध में बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। कुल मिलाकर जातक को लाभ ही लाभ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।