Budh Shukra Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, अगले माह 22 अगस्त को मिथुन राशि के स्वामी बुध देव का राशि और नक्षत्र दोनों एक ही दिन एक ही समय हो रहा है। बृहस्पतिवार को प्रात: काल 06 बजकर 22 मिनट पर बुध देव कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसी दिन सुबह 08 बजकर 07 मिनट पर शुक्र देव का भी नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी बृहस्पतिवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में एक ही दिन बुध-शुक्र ग्रह के गोचर से कुछ राशियों के लोगों को विशेष लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए बुध-शुक्र का राशि और नक्षत्र परिवर्तन अति शुभ रहेगा।
सिंह राशि
बिजनेसमैन की विदेश यात्रा अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अविवाहित लोगों का उनके ही बचपन के दोस्त के साथ रिश्ता पक्का हो सकता है। दुकानदारों की सेल बढ़ेगी और धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के दूसरे मंगलवार कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल
तुला राशि
बुध-शुक्र का गोचर सबसे ज्यादा तुला राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। कारोबारियों के काम में बढ़ोतरी होगी। साथ ही मुनाफा भी बढ़ेगा। निवेश से अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है।
कर्क राशि
बुध और शुक्र देव की कृपा से कर्क राशि के जातकों के बिगड़े काम पूरे हो सकते है। नौकरीपेशा लोगों को धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। कारोबार में लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता 22 अगस्त से पहले मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों की सरकारी नौकरी लग सकती है। कारोबार से जुड़े जातकों को निवेश से मुनाफा हो सकता है। दुकानदारों को आर्थिक मामलों में अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 50 साल बाद 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, 3 दुर्लभ योग का बना महासंयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines