Budh Nakshatra Parivartan 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भी ग्रहों के राजकुमार का नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो इससे अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव सभी 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज दोपहर 03 बजकर 28 मिनट पर बुध देवता का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। जहां बुध देव 3 दिन तक रहेंगे। 9 जून को प्रातः काल 05 बजकर 22 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार क्रान्तिवृत्त में गोचर करेंगे। ऐसे में इन 3 दिन 12 में से कुछ राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नहीं तो उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन परेशानियां लेकर आ सकता है।
तुला राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है, नहीं तो आपको शारीरिक चोट पहुंच सकती है। नौकरी में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने अपने गुस्से पर काबू नहीं रखा, तो ऑफिस में बॉस से लड़ाई हो सकती है। शाम में पति से किसी फालतू की बात पर बहस हो सकती है।
ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध के चाल बदलने से कर्क राशि के लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऑफिस में किसी फालतू की बात को लेकर बॉस से बहस हो सकती है। जो लोग पिछले महीने रिलेशनशिप में आए हैं, उन्होंने अगर अपने गुस्से पर काबू नहीं किया, तो जल्द ही उनका दिल टूट सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि
9 जून तक कन्या राशि के लोग पैसों की लेन-देन करने से बचें। नहीं तो आने वाले समय में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। यहां तक की आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि
आने वाले तीन दिन तक मकर राशि के लोग अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें। नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य का दबाव महसूस हो सकता है। इस समय किसी को भी उधार न दें, वरना पैसे मिलने में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
सिंह राशि
धन हानि हो सकती है। इसलिए इस समय किसी को उधार न दें। बुध के नक्षत्र परिवर्तन का असर सिंह राशि के लोग की सेहत पर पड़ सकता है। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। जो लोग शेयर में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, वो अभी कुछ समय के लिए रुक जाएं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: राशि अनुसार रत्न धारण करने से बन सकते हैं धनवान! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सही समय और महाउपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines