Budh Gochar 2024: त्वचा के कारक ग्रह बुध का नवग्रहों में खास स्थान है। बुध एक ऐसा ग्रह है, जो चंद्रमा के बाद सबसे तेज स्पीड से चाल बदलता है। सितंबर में बुध के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के बाद अक्टूबर में ग्रहों के राजकुमार बुध दो बार गोचर करेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर 2024 को बुध ग्रह तुला राशि में संचरण करेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। ऐसे में अक्टूबर में बुध की दो बार चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनकी बुध के डबल गोचर से किस्मत चमक सकती है।
वृषभ राशि
बुध के डबल गोचर से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के व्यक्तित्व में निखार आने के साथ-साथ धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं। युवाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अक्टूबर तक पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए अगले महीने तक विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: अब 12 राशियों के दुख-दर्द का होगा अंत! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
सिंह राशि
नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार अक्टूबर में मिल सकता है। जीवनसाथी संग समय बिताने से शादीशुदा लोगों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबारियों को बिजनेस में तरक्की मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। युवाओं को करियर में अगले माह तक कई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आत्मविश्वास के बल पर आने वाले समय में छात्र जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करेंगे।
तुला राशि
बुध ग्रह का डबल गोचर तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। वेतन में भी वृद्धि होने के साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा ऑफिस में आपके काम की भी खूब सराहना होगी। कारोबार में बिजनेसमैन को अच्छी सफलता मिल सकती है। युवाओं की कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा, जो भविष्य में उनके करियर के लिए लाभदायक रहेगा।
ये भी पढ़ें- 2025 में ये 3 राशियां राजा के समान जिएंगी जिंदगी, राहु ग्रह के गोचर से पलटेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines