Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह को बुद्धि के कारक देवता माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति ठीक होती है वे बहुत ही चालाक होते हैं। साथ ही ये अपनी बुद्धिमता के कारण किसी भी कार्य में सफलता पा लेते हैं। लेकिन वहीं जब कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर होती है तो मानसिक तनाव होने लगता है। उस जातक का बुद्धि काम नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- कुलदेवता, ग्राम देवता और इष्ट देवता में क्या है खास अंतर, जानें यहां-
बता दें कि 2 दिन बाद बुध देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। यानी 16 फरवरी को बुध देव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आज इस खबर में जानेंगे बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
वृषभ राशि
शास्त्र के अनुसार, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान जातक को करियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से अचानक खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग शादी-शुदा है उनके लिए यह परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही कारोबार करने वाले लोगों को डबल मुनाफा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- किस दिन रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत, जानें व्रत कथा और महत्व
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए यह परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही जो लोग कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।
कर्क राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से कर्क राशि वाले जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आगे के लिए फायदेमंद होगी।
यह भी पढ़ें- 7 मार्च तक रहेगा खतरनाक ‘शूल और खप्पर योग’, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines