---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

4 सितंबर से इन 3 राशियों को मिलेगा जीवन का हर सुख, बुध देव की कृपा से बरसेगा पैसा

Budh Gochar 2024: 4 सितंबर, 2024 से बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में सिंहस्थ बुध कहा जाता है। यह गोचर एक शुभ संयोग माना गया है, जिससे 3 राशियों के जातकों को धन लाभ, करियर में उन्नति समेत अन्य सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सिंह राशि में स्थित बुध ग्रह को काफी अच्छा माना गया है। इस खगोलीय स्थिति को ‘सिंहस्थ बुध’ कहते हैं। बुध अपने आपमें एक बेहद शुभ ग्रह हैं, वहीं सिंह राशि में होने से उन पर सूर्यदेव की विशेष कृपा रहती है। ज्योतिष शास्त्र यह संयोग किसी राजयोग से कम लाभकारी नहीं माना गया है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को जीवन के सभी भौतिक सुख प्राप्त होते हैं, धन की कभी कमी नहीं होती है और वह निरंतर उन्नति करता है।

बुधवार 4 सितंबर, 2024 से ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि से निकलकर सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बुध ग्रह का यह राशि परिवर्तन यूं तो सभी देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर व्यापक असर डालेगा, लेकिन 3 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं?

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

कन्या राशि

सिंह राशि में बुध गोचर से आपकी पर्सनालिटी में जबरदस्त निखार आएगा। स्टूडेंट जातकों के करियर में उन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों का ऑफिस में उनके काम की सराहना होगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में उन्नति होने आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से लाभ होने की प्रबल संभावना है। जीवन के सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपके लव लाइफ में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस राशि में बुध ग्रह के गोचर करने से मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। योग और ध्यान करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसे डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। स्टूडेंट जातकों के करियर में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों को बॉस और कलीग का सहयोग मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

आपके लिए सिंहस्थ काफी लकी सिद्ध हो सकते हैं। स्टूडेंट जातकों की मेहनत रंग लाएगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपके उचित प्रयासों से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ होने के प्रबल योग हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने से लव लाइफ में रोमांच बरकरार रहेगा। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मानसिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं बेहद दिलेर, बात-बात पर टोकना नहीं होता है पसंद

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024: भगवान कृष्ण को पंजीरी-माखन समेत लगाएं इन 5 चीजों का भोग, पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 25, 2024 07:50 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola