Budh Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के युवराज बुध देवता इस समय वृषभ राशि और क्रांतिवृत्त नक्षत्र में विराजमान हैं। आज से दो दिन बाद 11 जून 2024 को बुध देव एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। मंगलवार को रात 10 बजकर 17 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में, जिनके लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन परेशानियां लेकर आ सकता है।
मेष राशि
बुध देवता की चाल बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी मेष राशि के लोगों को हो सकती है। इस समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपको कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है। जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें घाटा हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों की सेहत खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कल शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन 7 राशियों को धन के साथ-साथ करियर में भी होगा लाभ!
कर्क राशि
जो लोग कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं, उन्हें भविष्य में घाटा हो सकता है। अगर आप कपड़े, पानी या सोने से संबंधित काम करते हैं, तो इस समय गलती से भी किसी को पैसे उधार न दें। नहीं तो आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है। जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, उनकी पार्टनर से लड़ाई हो सकती है।
मकर राशि
शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पार्टनर के गुस्सैल रवैये की वजह से घर की शांति भंग हो सकती है। इस समय पैसों से जुड़ा कोई भी निर्णय न लें। नहीं तो भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं। वो अभी किसी भी नई जगह ज्वाइन न करें।
तुला राशि
कुछ नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं, तो एक बार फिर से विचार कर लें। आज के फैसले की वजह से आने वाले समय में आपको धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस से निकाला जा सकता है।
कुंभ राशि
इस समय अपनी बेटी या बेटे का रिश्ता तय न करें। नहीं तो भविष्य में उनका तलाक हो सकता है। माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। खेल से जुड़े लोगों को चोट लग सकती है। कारोबारियों को माह के अंत तक भारी नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: बिजनेस व नौकरी में सफलता पाने के 40 अचूक उपाय, जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines