---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज महेश नवमी पर चमकेगा इन 5 राशियों की किस्मत का सितारा! जानें शुभ मुहूर्त और उपाय

Mahesh Navami 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए भगवान शिव को समर्पित महेश नवमी के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन शिव जी की पूजा के साथ-साथ मां पार्वती की भी उपासना की जाती है। आज महेश नवमी का पर्व है। चलिए जानते हैं आज दिन किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

Mahesh Navami 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में आने वाली शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर महेश नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल आज यानी 15 जून को महेश नवमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माहेश्वरी समाज के लोगों के लिए ये पर्व बहुत खास होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की जाती है। इस बार देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 07 बजकर 15 मिनट तक है। अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन भगवान की उपासना करता है, तो उसके परिवार में सुख-समृद्धि और धन-धान्य का वास होता है। साथ ही व्यक्ति को अपने सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए अब जानते हैं महेश नवमी का पर्व 12 में से किन-किन राशियों के लोगों के लिए लकी रह सकता है।

इन 5 राशियों को होगा फायदा

  • मेष राशि

महेश नवमी के दिन मेष राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। अविवाहित लड़कियों की शादी तय हो सकती है। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- धूमावती जयंती पर इन 5 राशियों को होगा लाभ, 2 दिन बाद कौन से उपाय फलदायी?

  • मकर राशि

भगवान शिव और मां पार्वती के आशीर्वाद से मकर राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोग पार्टनर संग विदेश घूमने जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Shiv Ji

  • तुला राशि

कामकाज के लिहाज से महेश नवमी का दिन तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा रह सकता है। धन लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आ सकती है। प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है।

---विज्ञापन---
  • सिंह राशि

कोई इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की माह के अंत तक सैलरी बढ़ सकती है। वहीं, साल के अंत तक प्रमोशन हो सकता है। जिन लोगों की अपनी दुकान है, उन्हें लाभ हो सकता है।

  • कर्क राशि

बेरोजगार लोगों को विदेश में जॉब करने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ सकता है। शेयर मार्केट में इस समय पैसे लगाने से फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यापारियों का बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।

---विज्ञापन---

महेश नवमी के अचूक उपाय

  • महेश नवमी के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना शुभ होता है। इससे साधक की प्रत्येक मनोकामना पूरी हो सकती है।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, महेश नवमी के दिन घर में रुद्र यंत्र की स्थापना कर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से सेहत में सुधार होता है।
  • भगवान शिव को धतूरा अति प्रिय है। इस दिन शंकर जी को धतूरा अर्पित करने से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं।

ये भी पढ़ें- इन 6 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू! 15 घंटे बाद बृहस्पति का होगा नक्षत्र परिवर्तन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 12, 2024 03:53 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola