शुभ ग्रह बुध का जून में दो बार राशि परिवर्तन, बुलंद होगा 5 राशियों की किस्मत का सितारा

Budh Rashi Parivartan: जून 2024 में ग्रहों के राजकुमार बुध के दो बार राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 5 राशियां उनके गोचर से विशेष फायदे में रहेंगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?

Budh-grah
विज्ञापन

Budh Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह बुध जून 2024 में दो बार राशि परिवर्तन करने वाले हैं। फिलहाल वे वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य, गुरु और शुक्र के साथ युति कर चतुर्ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। इस राशि में वे 14 जून तक गोचर करेंगे और फिर राशि परिवर्तन कर स्वराशि (अपनी राशि) मिथुन में प्रविष्ट होंगे। अपनी राशि में होने से बुध इस गोचर अवधि में काफी बली यानी मजबूत स्थिति में होंगे। वहीं, बुध एक बार फिर इसी महीने में 29 तारीख को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर जाएंगे, जहां वे 19 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। बुध वाणिज्य-व्यापार, विवेक, वाणी, रोमांस, कम्यूनिकेशन स्किल, संचार और मनोरंजन के स्वामी ग्रह हैं, जिनके राशि परिवर्तन से जीवन के इन पहलुओं पर व्यापक असर होता है।

बुध के राशि परिवर्तन का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

आपके अटके हुए काम पूरे होंगे, यदि धन की वजह से काम अटका था, तो धन की पर्याप्त व्यवस्था होने के योग हैं। लंबे समय से चला आ रहा जमीन और मकान संबंधी विवाद सुलझने की संभावना है। व्यापार में नई योजना पर अमल करेंगे, जिसका परिणाम सकारात्मक होने की उम्मीद है। शत्रु भय समाप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि:

आप अपने बचत के प्रयास में कामयाब होंगे। अनावश्यक खर्च में कटौती से व्यापार से प्राप्त आय में सकारात्मक स्थिरता आएगी। करियर के क्षेत्र में स्टूडेंट्स जातकों को विशेष लाभ होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय ने नए स्रोत विकसित होने की संभावना है।

धनु राशि:

जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। धन कमाने के लिए किए गए आपके प्रयासों को सफलता मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को करियर में उन्नति के साथ धन का भी लाभ हो सकता है, किसी प्रोजेक्ट को अवार्ड मिल सकता है। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से रुके हुए काम पूरे होंगे।

मकर राशि:

आपको भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। कारोबारी मोर्चे पर आपकी समझदारी और अनुभव से लाभ के मार्जिन में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं। खुदरा व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों को कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन से आर्थिक संकट दूर होगा। लाइफ पार्टनर से हर काम में पूरा समर्थन और सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि:

प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों की नए जॉब की तलाश पूरी होगी। अच्छी सैलरी के साथ प्रमोशन होने के योग हैं। कारोबारियों को नई बिजनेस डील से विशेष लाभ होने की संभावना है। धन निवेश का यह उत्तम समय है। पारिवारिक सहयोग से नए कार्य या व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ