Budh Nakshatra Parivartan 2024: बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। साथ ही बुध देव को बुद्धि, ज्ञान, चंचलता, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य, सुगंध और व्यापार के कारक ग्रह माना गया है। साथ ही बुध देव का संबंध कान, नाक और गला से होता है। जब बुध देव अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। बता दें कि बुध देव अप्रैल माह में अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव 9 अप्रैल दिन मंगलवार को रात 9 बजकर 22 मिनट पर रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष, मिथुन और कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं मेष, मिथुन और कर्क राशि वाले लोगों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। बुध गोचर के दौरान जातक को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। साथ ही जो लोग बाहर रहकर पढ़ाई कर कर रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत से संबंधित सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। घरवालों की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं और बुध के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। अप्रैल के महीने में किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात भविष्य के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही लाभदायक रहेगा। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों का साथ मिलेगा। साथ ही कार्य के संबंध में कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहेगी।
यह भी पढ़ें- मार्च में सूर्य-राहु मिलकर बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगी टेंशन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines