Budh Gochar 2024: ग्रहों के गोचर और युति का सभी राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव ही नहीं पड़ता है, बल्कि कुछ राशियों के लिए ये लाभकारी भी साबित होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कन्या राशि के स्वामी बुध देवता आज राशि परिवर्तन करेंगे। आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर बुध ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे। बुध की चाल बदलने से ज्यादातर राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनके लिए ये गोचर अति शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
रिश्तेदार के घर पूरे परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हो। प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रहे लोगों को विदेश में नौकरी करने का मौका मिल सकता है। जहां प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी भी ज्यादा मिलेगी। कारोबारी परिवारवालों के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- देवी-देवताओं को इन चीजों का नहीं लगाना चाहिए भोग, इनमें तुलसी से लेकर चावल तक शामिल
वृश्चिक राशि
जिन लोगों की कपड़े या कॉस्मेटिक की दुकान है, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। संपत्ति खरीदने के लिए आने वाला सप्ताह अच्छा रहेगा। कला से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। परिवार में किसी बहन का रिश्ता तय हो सकता है।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोग अपने नाम पर जमीन खरीद सकते हैं। पिछले दिनों से परिवार में चल रहा क्लेश दूर हो जाएगा। घर में खुशहाली आएगी। बिजनेसमैन को शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। शादीशुदा कपल को एक दूसरे को जानने के कई मौके प्राप्त हो सकते हैं।
वृषभ राशि
शादीशुदा कपल की कोई पुरानी इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही कंपनी के साथ काम करने का चांस मिल सकता है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा हो सकता है। जमीन खरीदने के लिए आने वाले दो दिन अच्छे हैं। दुकानदारों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है।
तुला राशि
बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का बॉस उनके काम से खुश होकर उनका मनचाही जगह पर ट्रांसफर कर सकता है। जहां पद और सैलरी दोनों में वृद्धि होगी। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी! आषाढ़ में प्रदोष व्रत पर बना महासंयोग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines