---विज्ञापन---

Religion angle-right

देवी-देवताओं को इन चीजों का नहीं लगाना चाहिए भोग, इनमें तुलसी से लेकर चावल तक शामिल

Puja Path Niyam: प्रत्येक व्यक्ति पूजा-पाठ के जरिए देवी-देवताओं से जुड़ता है। उपासना करना मनुष्य की भगवान के प्रति विश्वास, आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। हालांकि पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। नहीं तो इससे ईश्वर नाराज हो जाते हैं, जिससे पूजा का शुभ फल नहीं मिलता है। चलिए जानते हैं पूजा करते किन-किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

---विज्ञापन---

Puja Path Niyam: सनातन धर्म के लोगों के लिए प्रत्येक देवी-देवताओं की पूजा का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पूजा के दौरान कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा पूजा के दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। नहीं तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इससे भगवान आपसे नाराज भी हो सकते हैं। जब देवी-देवता नाराज होते हैं, तो इससे व्यक्ति को धन, नौकरी, करियर, कारोबार और यहां तक कि स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं मनुष्य की उन 8 गलतियों के बारे में, जो ज्यादातर लोग पूजा के दौरान करते हैं।

गणेश जी की पूजा से जुड़े नियम

धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश जी की पूजा के दौरान उन्हें कभी भी तुलसी के पत्ते अर्पित नहीं करने चाहिए। इसके अलावा मंदिर में गणपति बप्पा की तीन मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। इससे गणपति बप्पा आपसे नाराज हो सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

दो शंख क्यों नहीं रखने चाहिएं?

मंदिर में कभी भी दो एक जैसे दिखने वाले शंख नहीं रखने चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इसके अलावा शंख को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। शंख में थोड़े-से चावल को भर कर रखें।

ये भी पढ़ें- शादी से पहले संभोग शास्त्रों में सही या नहीं? क्या कहते हैं सद्गुरु श्री रितेश्वर

---विज्ञापन---

विष्णु जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

भगवान विष्णु को माधवी और अगस्त्य के फूल अर्पित नहीं करने चाहिए। इसके अलावा विष्णु जी को कभी भी चावल अर्पित नहीं करने चाहिए। इससे भगवान नाराज हो सकते हैं, जिससे आपको अपनी पूजा का फल नहीं मिलेगा।

माता दुर्गा को किन चीजों का भोग नहीं लगाना चाहिए?

माता दुर्गा को कभी भी दूर्वा नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा कभी भी किसी देवी-देवता की खंडित यानी टूटी हुई मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको मां के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Thakkar Numerologist (@ishathakkarnumerologist)

---विज्ञापन---

किस दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन तुलसी का पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा इस दिन तुलसी मे जल चढ़ाना भी वर्जित होता है। वहीं जो लोग तुलसी का पत्ता चबाते हैं, उनसे माता तुलसी नाराज हो जाती हैं, जिससे घर में अशांति फैलती है।

---विज्ञापन---

शिव जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

भगवान शिव को कभी भी कुमकुम यानी रोली नहीं चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा शिव जी का रोली से भी तिलक नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

दीपक से दीपक जलाना चाहिए या नहीं?

पूजा करने से पहले दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा दीपक से दीपक जलाना भी अशुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

मंदिर में घंटी कब नहीं बजानी चाहिए?

मंदिर से लौटते समय घंटी नहीं बजानी चाहिए। इसके अलावा मंदिर कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। फूल, चंदन, जल या फल आदि भोग लेकर मंदिर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- इस राशि के लोगों पर मेहरबान होंगे शनि, रातोंरात चमक जाएगी किस्मत!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jun 29, 2024 09:49 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola