---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सितंबर में बुध देव धन से भर देंगे इन 5 राशियों का घर, बेरोजगारों को मिल सकती है पसंद की नौकरी

Budh Gochar 2024: 4 सितंबर को बुध ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि बुध की मित्र राशि है, इसलिए यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ फलदायी होगा, लेकिन 5 राशियां इससे विशेष रूप से लाभान्वित होंगी। आइए जानते है, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Budh Gochar 2024: साल 2024 में सितंबर का महीना ग्रहों की हलचल का एक विशेष महीना रहने वाला है। इस महीने के पहले सप्ताह में वैदिक ज्योतिष के एक बेहद शुभ ग्रह बुध अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार की पदवी से सुशोभित बुध ग्रह सूर्य और चंद्रमा के बाद ग्रहों के पद क्रम में तीसरे स्थान पर विराजमान हैं। उनकी प्रत्येक हलचल देश-दुनिया और मनुष्यों के जीवन पर गहरा असर डालती है।

बुद्धि, विवेक, शिक्षा, बुद्धिमता, चतुराई, वाणी, लेखन, गणित, ज्योतिष, व्यापार, पत्रकारिता, मित्र, मामा, चाची, ममेरे-भाई बहन, नृत्य (डांस), तीर्थयात्रा, हास्य-व्यंग्य, प्रेम, मनोरंजन आदि के कारक ग्रह बुध हैं। ये सभी मानव जीवन के महत्वपूर्ण पहलू हैं, जिसका व्यापक असर होता है। यही कारण है कि ज्योतिष और पंडित इनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। बुधवार 4 सितंबर को 11:52 AM बजे बुध कर्क राशि से निकल कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो बुध ग्रह के परम मित्र हैं। बता दें, जब ग्रह अपने मित्र की राशि में जाते हैं, तो बली हो कर शुभ फल देते हैं। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए यह वरदान समान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

सिंह राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

आने वाले समय में मेष राशि के लोगों की आमदनी में उछाल आएगा, वहीं उनके खर्च भी कम हों जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की भी आय बढ़ेगी। बेरोजगारों को पसंद की नौकरी मिलेगी। उधार दिया हुआ धन वापस आएगा। स्टूडेंट्स जातक होशियारी और बारीकी से अपना काम कर पाएंगे। महिलाओं का मानसिक तनाव समाप्त होंगे के योग हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का घर का बिगड़ा हुआ बजट संभल जाएगा, क्योंकि इनकम का फ्लो बढ़ने वाला है। व्यापारियों को भी बिजनेस से जबरदस्त मुनाफा होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स के करियर के उतार-चढ़ाव समाप्त होने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में पास होंगे, अच्छी जगह पोस्टिंग हो सकती है। पैसों की तंगी से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। रिश्तेदारों से फायदा मिलने की संभावना है। आपकी खुशियां बढ़ने वाली हैं। आप जिससे प्रेम करते हैं, वो आपको प्रपोज कर सकते हैं। व्यापारियों को बड़ी डील मिलने से बड़ा लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। गुरुजनों और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के परिवार में चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे। शादीशुदा लोगों का तनाव दूर रहेगा। आपकी नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। जॉब करने वाले लोग ऑफिस में मन लगाकर काम कर पाएंगे। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आपकी जेब नोटों से भरी रह सकती है। खानपान में सुधार होने से आपकी हेल्थ इश्यूज दूर होंगी।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के व्यापारी वर्ग अपने बिजनेस का विस्तार कर पाएंगे। कहीं से बड़ा निवेश प्राप्त हो सकता है। अस्पताल के चक्कर से मुक्ति मिलेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शादीशुदा लोग परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स लोगों को पढ़ाई के सिलसिले में बाहर जाने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं पढ़ाई में ब्रिलिएंट, खूब कमाती हैं धन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 18, 2024 08:46 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola