Budh Gochar 2024 Effect: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज माघ माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और फरवरी माह की शुरुआत चुकी है। फरवरी का माह ग्रह गोचर के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है, क्योंकि 1 फरवरी यानी आज ही ग्रहों के राजकुमार बुध देव अपनी राशि परिवर्तन कर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह को बौद्धिकता, मैनेजमेंट और लेखन शक्ति के कारक ग्रह माने जाते हैं। दृक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि यानी आज सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर बुध ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर चुके हैं। बुध के गोचर होने से लोग अपने काम से प्रसिद्धि पा सकते हैं। आज इस खबर में जानेंगे बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से किन-किन राशि के जातक को लाभ होने वाला है।
यह भी पढ़ें- तीन माह बाद होगा गुरु ग्रह का गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, अगले एक सप्ताह में उनके स्थान में परिवर्तन हो सकता है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। साथ ही नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सेहत से संबंधित कुछ परेशानियां हो सकती हैं। ध्यान रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर बेहद ही शुभ रहेगा। जो जातक राजनीतिक के क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं उनके लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ रहेगा। बुध को गोचर से फरवरी माह के मध्य में किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन होगा। साथ ही आय में वृद्धि होगा।
यह भी पढ़ें- मेष राशि वाले निवेश से पहले हो जाएं सावधान
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह का गोचर तुला राशि वाले जातकों के लिए सुखद रहेगा, क्योंकि तुला राशि में बुध चतुर्थ भाव में गोचर रहे हैं, जिससे तुला राशि वाले लोगों के सुख में वृद्धि होगा। वाहन सुख में भी वृद्धि होगा। खर्च बढ़ सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
कुंभ राशि
बुध ग्रह कुंभ राशि के पंचम एवं अष्टम भाव के कारक होकर दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान संतान पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही खर्च में वृद्धि हो सकता है। पुराने दोस्तों से तनाव की स्थिति बन सकती है।
यह भी पढ़ें- मेष समेत इन राशियों को मिलेगा भरपूर प्यार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines