3 राशियों को धन का महालाभ; बुध के डबल गोचर से लव लाइफ में रोमांच समेत जीवन पर होंगे ये असर

Budh Double Gochar: 22 अगस्त को बुध का सिंह से कर्क राशि में प्रवेश और अश्लेषा नक्षत्र में गोचर हुआ है। इस डबल गोचर से सभी राशियों पर असर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों को धन लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

budh-double-gochar

Budh Double Gochar: अगस्त माह की 22 तारीख को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध अपना राशि परिवर्तन किया है। गुरुवार 22 अगस्त सुबह में बुध ने जहां एक ओर सिंह राशि से निकल कर कर्क राशि में प्रवेश किया है, वहीं इसके साथ उन्होंने अश्लेषा नक्षत्र में भी गोचर किया। गुरुवार 22 अगस्त को शुभ ग्रह बुध के डबल गोचर से व्यक्ति की वाणी, विवेक, तर्क, वाणिज्य-व्यापार सहित सही लव लाइफ पर व्यापक असर होने के योग हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों को धन का महालाभ होगा। आइए जानते हैं ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

बुध के डबल गोचर का राशियों पर असर

मिथुन राशि

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों की अनुभवी लोगों से मित्रता होगी, जो व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। स्टूडेंट्स जातकों का अध्ययन में मन लगेगा। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आपके लाइफस्टाइल में बदलाव आने के योग हैं। रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। तनाव से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से बुद्धि और तर्क शक्ति का उपयोग करके आप हर समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। स्टूडेंट्स जातकों के करियर की छोटी-मोटी परेशानियां दूर हो जाएंगी। नए कस्टमर मिलने से व्यापार में लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में सब कुछ कंट्रोल में और मधुर रहेगा।

तुला राशि

ऑफिस में दूसरे सहकर्मियों के साथ मतभेद समाप्त हो जाएंगे। आपकी आमदनी में उल्लेखनीय उछाल आएगा। आप अपनी गाड़ी खरीद सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों के व्यक्तित्व में सकारात्मक आएंगे। उनके संचार कौशल (Communication Skill) में सुधार होगा। खर्चों में कमी आएगी, वहीं आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ