बुध-चंद्र की युति 3 राशियों के लिए रहेगी अनलकी!
वृषभ राशि
मकर राशि में बुध-चंद्र की युति से वृषभ राशि के जातकों की परेशानी बढ़ सकती है। नए साल के पहले माह उम्रदराज जातकों की सेहत कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। जीवन में क्या करना है और क्या नहीं, इसको लेकर युवा वर्ग परेशान रहेंगे। यदि आप प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सुनहरा नहीं रहने वाला है। फिलहाल प्रमोशन मिलने में परेशानी होगी। व्यापार से जुड़ा कोई भी बड़ा सौदा करना इस समय सही नहीं रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ये भी पढ़ें- Mercury Transit: नए साल से पहले इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा! बुध ने किया गोचरतुला राशि
बुध-चंद्र की युति तुला राशि के लोगों के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। निवेश से मन मुताबिक मुनाफा नहीं होगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनका साथी संग मन मुटाव हो सकता है। उम्रदराज जातकों को सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। तुला राशि के जातक संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। जो लोग लंबे समय से जॉब कर रहे हैं, उनके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। शादीशुदा जातकों की रिश्तेदारों से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण परिवार में अशांति रहेगी।धनु राशि
वृषभ और तुला राशि के अलावा धनु राशि के लोगों के लिए भी बुध-चंद्र की युति शुभ नहीं रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो गंभीर बीमारी हो सकती है। भाई-बहन की लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। नया बिजनेस खोलना जनवरी माह में उत्तम नहीं रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण धनु राशि के जातक खुलकर अपनी बातों को नहीं रख पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नए साल में पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा।ये भी पढ़ें- Video: 2025 में शनि की साढ़ेसाती से 2 राशियां रहेंगी परेशान, कर्मफल दाता करेंगे न्याय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
---विज्ञापन---