अगले 6 महीने 75 दिन अस्त रहेंगे बुद्धि-वाणी के देवता; जानें बुध अस्त का जीवन पर असर

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध के अस्त होने से जीवन के कई पहलुओं पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं, अगले 6 महीनों में बुध किस महीने में कितनों दिनों के लिए अस्त होंगे और अस्त बुध का जीवन पर क्या असर होने की संभावनाएं हैं?

Budh-Ast-2024

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष के सबसे सबसे शुभ ग्रहों में एक बुध ग्रह अगले 6 महीनों में 75 दिन तक अस्त रहने वाले हैं। हालांकि 75 दिनों की यह अवधि एक साथ न होकर अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीनों के बीच में बंटी हुई है। बता दें कि ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अस्त और उदय होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसका असर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति समेत सभी राशियों पर पड़ता है।

विज्ञापन

बता दें, जब बुध ग्रह सूर्य के बहुत करीब आ जाता है, तब सूर्य के तेज के सामने उसकी चमक कम हो जाती है। इस खगोलीय घटना को ज्योतिष शास्त्र में बुध अस्त या बुध तारा अस्त होना कहा जाता है। आइए जानते हैं, बुध किस महीने में कितने दिन अस्त रहेंगे और जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्र पर इसका क्या असर होगा?

विज्ञापन

किस महीने में कितने दिन अस्त रहेंगे बुध

अगस्त: साल 2024 के अगस्त महीने में बुध कुल 24 दिनों के लिए अस्त होने वाले हैं यानी अगस्त में वे केवल 7 दिनों के लिए उदित होंगे। वे रविवार 4 अगस्त की रात 8 बजकर 2 मिनट पर अस्त होंगे और बुधवार 28 अगस्त की सुबह 4 बजकर 57 मिनट पर उदित होंगे।

सितंबर- अक्टूबर: अगस्त के बाद बुध सितंबर और अक्टूबर में भी अस्त रहेंगे और यह अवधि सबसे लंबी 38 दिनों की होगी। सितंबर में बुध ग्रह शुक्रवार 20 सितंबर की सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर अस्त होंगे और रविवार 27 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 27 मिनट पर उदित होंगे।

विज्ञापन

नवंबर-दिसंबर: बुध ग्रह नवंबर-दिसंबर के महीने में 13 दिन के लिए अस्त होने वाले हैं। वे शुक्रवार 29 नवम्बर की शाम 6 बजकर 16 मिनट पर अस्त होंगे और गुरुवार 11 दिसंबर की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उदित होंगे।

बुध अस्त का जीवन पर प्रभाव

बुध अस्त के प्रभाव से स्टूडेंट्स जातकों की मानसिक क्षमताओं में कमी आ सकती है। उन्हें एकाग्रता में कमी, स्मरण शक्ति कमजोर होना और मानसिक थकान जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वहीं व्यापार के क्षेत्र में कस्टमर की संख्या में कमी आने से व्यापार में गिरावट आ सकती है। इसका सीधा असर लाभ के मार्जिन पर पड़ेगा। जहां तक मैरिड जीवन और लव लाइफ की बात है, तो बुध अस्त के प्रभाव से रोमांस में कमी आने के योग हैं। लव लाइफ में झगड़े और मनमुटाव बढ़ सकते हैं। वहीं, पार्टनर के प्रति उदासीनता बढ़ने से रिश्तों में ठंडक आ सकती है। हेल्थ पर भी नेगेटिव असर होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोगों के फिर उभरने से मन परेशान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ