Budh Ast: साल 2025 में 80 दिन अस्त रहेंगे वाणी, बुद्धि और व्यापार के स्वामी बुध, चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत!

Budh Ast: साल 2025 में वाणी, बुद्धि और व्यापार के स्वामी बुध 3 बार अस्त होकर उदित होंगे और 80 दिन अस्त अवस्था रहेंगे। अस्त बुध के असर से 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Budh-Ast-2025-Horoscope

Budh Ast: वैदिक ज्योतिष के 6 ग्रह यानी चंद्रमा, बुध, शुक्र, बृहस्पति, मंगल और शनि का अस्त होना एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब ये ग्रह सूर्य के अत्यंत नजीदक आ जाते हैं, तो एक निश्चित अवधि के लिए ये ग्रह दिखाई नहीं देते हैं, इसे ही ग्रह अस्त होना कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को ग्रहों कल लोप होना भी कहते हैं। साल 2025 में वाणी, बुद्धि और व्यापार के स्वामी बुध 3 बार अस्त होकर उदित होंगे और 80 दिन अस्त अवस्था रहेंगे। आइए जानते हैं, साल 2025 में कब-कब अस्त और उदय होंगे बुध और इसका राशियों पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

कब-कब अस्त और उदय होंगे बुध?

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, वर्तमान में ग्रहों के राजकुमार माने गए बुध देवता 20 जनवरी को अस्त हुए हैं। अब कुल 34 दिनों तक अस्त रहने के बाद बुध शनिवार 22 फरवरी, 2025 की शाम में 7 बजकर 4 मिनट पर उदित होंगे। इस साल के मार्च में बुध दूसरी बार अस्त होंगे। गणना के मुताबिक, बुध 18 मार्च, 2025 को शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर अस्त होंगे और फिर 8 अप्रैल, 2025 को 5 बजकर 4 मिनट पर उदय करेंगे। इस बार वे कुल 21 दिनों के लिए अस्त रहेंगे। वहीं, इसी साल बुध 15 मई की सुबह में 4 बजकर 44 मिनट पर अस्त होंगे और 25 डिनोट तक अस्त रहने के बाद 8 जून, 2025 की शाम में 8 बजकर 12 मिनट पर उदित होंगे।

विज्ञापन

चमकेगी इन राशियों की किस्मत

साल 2025 में बुध ग्रह का अस्त होना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। बुध को वाणी, बुद्धि, व्यापार, साझेदारी, धन लाभ, मित्रता, विनोद, मनोरंजन के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना जाता है। बुध अस्त होने का प्रभाव खासतौर पर इन क्षेत्रों में महसूस किया जाता है। जब बुध अस्त होते हैं, तो इसकी ऊर्जा कुछ हद तक कमजोर हो जाती है, लेकिन यह कुछ राशियों के लिए एक सुनहरा मौका भी लेकर आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अस्त बुध के असर से 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, तरक्की और सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। आइए जानते हैं, उन लकी 5 राशियों के बारे में, जिनकी किस्मत इस अवधि में खास तौर पर चमक सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध अस्त का समय विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आपकी बातों का लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और आप अपने विचारों को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। इस अवधि में धन लाभ की संभावना है, खासकर यदि आप व्यापार से जुड़े हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए बुध अस्त का समय सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। परिवार में शांति और समृद्धि रहेगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। बुध की ऊर्जा आपके सीखने की क्षमता को बढ़ाएगी। आप नई चीजें सीखने और अपने कौशल को सुधारने में सफल होंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। यदि आप रियल एस्टेट या शिक्षण क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय बेहद लाभकारी होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामी स्वयं बुध है, इसलिए बुध का अस्त होना इस राशि के लिए शुभ परिणाम ला सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। करियर में प्रगति होगी। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी, धन का प्रवाह बना रहेगा। निवेश से जुड़े फैसले इस समय फलदायी हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को बुध अस्त का समय नई संभावनाओं और लाभकारी अवसरों से भर देगा। संबंधों में सुधार होगा। बुध की ऊर्जा से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। वित्तीय मामलों में लाभ होगा, खासकर यदि आप विदेशी व्यापार या ई-कॉमर्स से जुड़े हैं। इस समय आप अपनी बुद्धिमत्ता और तार्किक सोच से बेहतरीन निर्णय ले पाएंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए बुध अस्त के दौरान धन और करियर में उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और नई जॉब के मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ