---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज से इन 3 राशियों के संकट होंगे दूर, सिंह राशि में अस्त बुध खोलेंगे सक्सेस और इनकम के नए द्वार

Budh Ast 2024: वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रहों में शामिल बुध ग्रह 12 अगस्त से अस्त हो रहे हैं। चूंकि बुध वाणी, विवेक, व्यापार, मनोरंजन, करियर आदि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए उनके अस्त होने से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होंगे और 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होंगे।

---विज्ञापन---

Budh Ast 2024: बुद्धि-व्यापार के कारक ग्रह बुध सोमवार 12 अगस्त 2024 की सुबह 9 बजकर 49 पर सिंह राशि में अस्त हो रहे हैं। सिंह राशि सूर्य की राशि है, जो आत्मा के कारक हैं। इस राशि में बुध के अस्त होने से अनेक राशियों के ऊपर नकारात्मक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह समय उनके भाग्योदय का हो सकता है। बता दें, वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रहों के राजकुमार कहे गए हैं और बुद्धि, संचार, कौशल, व्यापार आदि का कारक माने गए हैं।

बुध के अस्त होने का राशियों पर असर

मेष राशि

सिंह में बुध का गोचर आपके के लिए अनुकूल है। आपके सोचने की क्षमता और विवेक में वृद्धि होगी। आपकी गतिशीलता बढ़ेगी। आप भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। इनकम बढ़ाने के लिए किए गए आपके उपाय लाभकारी सिद्ध होंगे। व्यापारियों को योजना बनाकर काम करने से लाभ होगा। व्यापार में निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है। आपमें नेतृत्व क्षमता का उदय होगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आपके लिए यह समय भाग्योदय करने वाला सिद्ध हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपकी कमाई में कई गुना बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक सही प्लान और कार्यनीति से आप जीवन में बुलंदियों को छू सकते हैं। इनकम के साथ आपमें बचत की प्रवृत्ति विकसित होगी। लाइफस्टाइल में बदलाव आएंगे, रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। सेहत समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याएं सुलझने के योग हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध के अस्त होने से उनके जीवन में व्यापक और सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी करने वालों के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आप व्यापार के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं, जो लाभकारी होने के योग दर्शा रहा है। व्यापार में निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है। आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होने वाली है। पिता की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। परिवार में खुशियां होंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण-अर्जुन…दो शरीर एक प्राण, सुभद्रा के एक वचन से दोनों में हुआ महायुद्ध; कौन जीता-कौन हारा, पढ़ें पूरी कथा

ये भी पढ़ें: महाभारत का पूरा युद्ध देखने वाले बर्बरीक कलियुग में कैसे बने कृष्ण के अवतार खाटू श्याम? जानें अद्भुत कहानी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 12, 2024 07:36 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola