Buddha Purnima: ज्योतिष में लाल किताब के उपायों को अचूक तथा तुरंत असर दिखाने वाला बताया गया है। कहा जाता है कि लाल किताब के टोटके करने से जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या भी चुटकी बजाते हल हो जाती है। यही कारण है कि इस पुस्तक को सामान्य जनमानस में इतनी अधिक प्रसिद्धि मिली है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर से आज ही बाहर फेंक दे ये 5 चीजें, फटाफट अमीर बन जाएंगे
इस बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा अथवा बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 को आ रही है। इस दिन उपछाया चंद्रग्रहण भी होगा। ऐसे में यदि लाल किताब में बताए गए पूर्णिमा के उपायों को कर लिया जाए तो आप भी अपने सभी कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं। साथ ही साथ जन्मकुंडली में अशुभ चल रहे ग्रहों का भी शुभ फल मिलने लगेगा। जानिए इन उपायों के बारे में
बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय (Buddha Purnima Ke Upay)
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार पूर्णिमा को मां लक्ष्मी की आराधना करना विशेष लाभप्रद रहता है। यदि आप भी इस दिन ग्रहण काल में मां लक्ष्मी के महामंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:’ अथवा ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:’ का तुलसी की माला से ग्यारह माला (1100 बार) जप करें। इस उपाय से 15 दिनों में ही धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होने लगती हैं और भाग्य में राजयोग बनता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर सुबह उठते ही दिख जाएं घर में चींटियां तो जल्द मिलेगी ये बड़ी खुशखबरी
इस बार बुद्ध पूर्णिमा को चंद्रग्रहण भी है। अतः इस दिन ग्रहण के लिए भी उपाय किए जा सकते हैं। पूर्णिमा के दिन पानी और दूध को एक साफ बर्तन में डालकर सिरहाने रखकर सोएं। अगले दिन सुबह इस पानी और दूध को कीकर (खेजड़ी) के वृक्ष की जड़ में डाल दें। इससे जन्मकुंडली में बने अशुभ योग दूर होते हैं। साथ ही राहु और केतु भी शुभ फल देने लगते हैं।
इस दिन यदि आप चंद्रमा से संबंधित वस्तुएं यथा सफेद फूल, सफेद कपड़े, चावल, चीनी, दही आदि का दान कर सकते हैं। इससे चंद्रमा का अशुभ प्रभाव दूर होगा और मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines