Birth Date Numerology: कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोग बिना ज्यादा कोशिश किए भी हर जगह अलग नजर आते हैं. उनकी बातों में दम होता है, फैसलों में भरोसा और व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण कि लोग खुद उनसे जुड़ना चाहते हैं. अंक ज्योतिष भी ऐसी ही बात कहता है. इसके अनुसार, कुछ खास जन्म तारीखों पर जन्मे लोगों में नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व जन्म से ही होता है. हालांकि यह केवल पारंपरिक मान्यता है, जिसे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं माना जाता. आइए जानते हैं, किन मूलांकों के लोगों में यह खासियत सबसे ज्यादा पाई जाती है?
मूलांक 1 – सूर्य की आभा
जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, तो उनका मूलांक 1 माना जाता है. अंक ज्योतिष में इसका संबंध सूर्य से जोड़ा जाता है. कहा जाता है कि ऐसे लोग आत्मविश्वासी, फैसले लेने में तेज और जिम्मेदारी निभाने वाले होते हैं. मुश्किल हालात में भी ये जल्दी हार नहीं मानते हैं.
यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Online: फोन पर हनुमान चालीसा और आरती सुनते हैं? पहले जान लें शुद्धि और मर्यादा से जुड़े नियम
भीड़ से अलग पहचान
मूलांक 1 वाले लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली माना जाता है. साफ सोच, मजबूत इरादे और खुलकर अपनी बात रखने का अंदाज इन्हें भीड़ से अलग बना देता है. यही वजह है कि लोग इनकी बात ध्यान से सुनते हैं और कई बार इनसे प्रेरणा भी लेते हैं.
लीडरशिप में अव्वल
ऑफिस हो, परिवार या कोई सामाजिक काम, ऐसे लोग आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेना पसंद करते हैं. ये तय रास्तों पर चलने से ज्यादा नया रास्ता बनाने में भरोसा रखते हैं. जोखिम उठाने से भी ज्यादा नहीं घबराते. ये वाकई में लीडरशिप में अव्वल होते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Prediction: शादी के बाद भी दूसरों का ‘क्रश’ बने रहते हैं ये लोग, जन्म तारीख में छुपा है जवाब
स्टाइलिश और मजाकिया भी
अंक ज्योतिष के अनुसार, 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे मूलांक 3 के लोग अपनी रचनात्मक सोच और मजाकिया स्वभाव से लोगों का दिल जीत लेते हैं. 6, 15 और 24 तारीख वाले मूलांक 6 के जातकों को आकर्षक और स्टाइलिश माना जाता है. वहीं 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे मूलांक 8 के लोग अनुशासन, गंभीर सोच और रहस्यमयी व्यक्तित्व के कारण अलग पहचान बनाते हैं.
आत्मविश्वास है सबसे बड़ी ताकत
मूलांक 1 वालों की सबसे बड़ी ताकत उनका आत्मविश्वास है. लेकिन कई बार यही जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए, तो अहंकार की वजह भी बन सकता है. इसलिए अंक ज्योतिष में सलाह दी जाती है कि आत्मविश्वास के साथ विनम्रता भी बनाए रखें. इससे व्यक्तित्व और प्रभाव दोनों मजबूत बने रहते हैं.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते देखना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines