Bhojan Karne Ke Niyam: सनातन धर्म में कई सारे ऐसे नियमों का वर्णन किया गया है, जिसका विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि जो जातक इन नियमों का पालन नहीं करता है, उसके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। जैसे- जो व्यक्ति गुरुवार के दिन बाल काटता है, बाल धोता है या फिर मंगलवार और शनिवार के दिन नाखून काटता है या फिर शाम के समय सोता है, तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे ही ज्योतिष शास्त्र में खाने को लेकर कुछ नियम बताए हैं। मान्यता है कि खाते समय इन खास नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। तो आइए उन नियमों के बारे में जानते हैं।
भोजन करते समय करें मंत्र का उच्चारण
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति खाना खाता है, तो उसे भोजन ग्रहण करने से पहले भोजन मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि भोजन करने से पहले इस मंत्र का जाप करने से भोजन हमारे शरीर में लगता है। साथ ही शारीरिक और मानसिक संतुलन ठीक रहता है। आइए भोजन करने का मंत्र जानते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 पेड़-पौधों में कलावा बांधने से जाग जाती है सोई हुई किस्मत, जानें इनके नाम
ॐ सह नाववतु, सह नौ भुनक्तु, सह वीर्यं करवावहै ।
तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥
अन्नपूर्णे सदापूर्णे शंकर प्राण वल्लभे।
ज्ञान वैराग्य सिद्धयर्थ भिखां देहि च पार्वति।।
ब्रह्मार्पणं ब्रह्महविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम् ।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्म समाधिना ।।
जमीन पर बैठकर करें भोजन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी जातक को जमीन पर बैठकर भोजन करना चाहिए। मान्यता है कि जमीन पर बैठकर भोजन करने से पृथ्वी की सकारात्मक तरंगें पैरों के माध्यम से शरीर में प्रवेश करती हैं। साथ ही मनुष्य सकारात्मक रहता है और शरीर में अनुकूल प्रभाव देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- दिवाली के दिन अपनाएं 5 आसान वास्तु टिप्स, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines