Bhaumvati Amavasya 2023: सनातन धर्म में साल की आखिरी अमावस्या बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह यह अमावस्या मार्गशीर्ष माह में आने वाली अमावस्या है। यह अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ रही है, जिसके कारण बेहद शुभ रहने वाली है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब अमावस्या मंगलवार के दिन होती है, तो उसे भौमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है।
यह अमावस्या साल 2023 की आखिरी अमावस्या है। इस दिन स्नान, दान, तर्पण के साथ हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही मंगल देव की पूजा करनी चाहिए। इन दोनों की पूजा करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि साल की आखिरी भौमवती अमावस्या कब है साथ ही शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में।
यह भी पढ़ें- नए साल के पहले दिन जरूर करें ये 3 उपाय, साल 2024 में जीवन रहेगा खुशाहल
भौमवती अमावस्या की तिथि (Bhaumvati Amavasya 2023 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 की आखिरी भौमवती अमावस्या 12 दिसंबर 2023 दिन मंगलवार को है। यह मार्गशीर्ष माह की अमावस्या होगी। मंगलवार को पड़े रहे अमावस्या के दिन पितरों का पूजन किया जाता है। इससे जातक को पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से जीवन से अमंगल का नाश होता है।
यह भी पढ़ें- प्रदोष व्रत पर शिव स्तुति का पाठ, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद
भौमवती अमावस्या 2023 की शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या इस साल 12 दिसंबर 2023 को सुबह 6 बजकर 24 मिनट से शुरू होगी वहीं इसका समापन 13 दिसंबर 2023 को प्रात काल 5 बजकर 1 मिनट पर होगा।
स्नान के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह के 5 बजकर 14 मिनट से लेकर 6 बजकर 9 मिनट पर है। वहीं तर्पण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 54 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 35 मिनट पर होगा।
भौमवती अमावस्या का महत्व (Bhaumvati Amavasya Significance)
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भौमवती अमावस्या का दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए बेहद ही खास माना जाता है। मान्यता है कि मंगलवारी अमावस्या के दिन व्रत रखने से सूर्य, अग्नि, रूद्र, अष्टवसु, बजरंगबली, अश्विनी कुमार और ऋषि तृप्त हो जाते हैं। इस दिन हनुमान जी का प्रभाव अधिक होता है। मान्यता है कि इस दिन ऋणमोचक मंगल का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें- गुस्सैल प्रवृत्ति के होते हैं ये 3 राशि के लोग, अपनी हरकत से उठाते हैं नुकसान
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
10 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines