Bhaum Aditya Yoga: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि में सूर्य-मंगल के युति योग से भौम आदित्य योग बना है। दरअसल सूर्य देव 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस स्थिति में सूर्य देव 16 दिसंबर 2023 तक रहेंगे। सूर्य देव अपनी नीच राशि तुला से वृश्चिक में प्रवेश किए हैं और यहां पहले से मंगल देव की मौजूदगी है। ऐसे में सूर्य और मंगल के युति योग से भौम आदित्य नामक दुर्लभ योग का निर्माण हुआ है। इसके अलावा सूर्य-मंगल पर राहु और शनि की भी दृष्टि रहेगी। ऐसे में मंगल-सूर्य से बना यह दुर्भल योग 5 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि मंगल-सूर्य का भौम-आदित्य योग किन राशि वालों के लिए शुभ और मंगलकारी है।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य-मंगल का भौमादित्य योग हर प्रकार से शुभ माना जा रहा है। भौम आदित्य योग के शुभ प्रभाव से मेष राशि वालों के जीवन में खास परिवर्तन देखने के मिलेगा। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस योग के प्रभाव से खूब आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। लव लाइफ में साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर भौम आदित्य योग के शुभ प्रभाव से चौतरफा उन्नति की उम्मीद कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को भौम आदित्य योग के शुभ प्रभाव से बिजनेस में खूब तरक्की मलेगी। इसके अलावा जो लोग नौकरीपेशा वाले हैं, उन्हें भी इस दौरान खूब उन्नति होगी। इस दौरान किए गए परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि से संबंधित वैसे जातक जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सूर्य-मंगल की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ का के कई योग हैं। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग संवार देगा 3 राशि वालों की किस्मत, बिजनेस-जॉब में होगी खूब तरक्की
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को सूर्य-मंगल के भौमादिक्य योग का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इस अवधि में सूर्य की कृपा से जहां नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। वहीं मंगल देव की कृपा से दांपत्य जीवन और लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवधि में यात्रा योग से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को भौम आदित्य योग का विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान जमीन से जुड़े कार्यों में अत्यधिक धन लाभ होगा। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। हालांकि इस दौरान क्रोध में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines