वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग संवार देगा 3 राशि वालों की किस्मत, बिजनेस-जॉब में होगी खूब तरक्की

Trigrahi Yog in Scorpio: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक वृश्चिक राशि में तीन ग्रहों के युति योग से त्रिग्रही योग बना है। यह त्रिग्रही योग सिंह राशि समेत 3 राशियों के लिए शुभ और लाभकारी माना जा रहा है।

Trigrahi Yog in Scorpio

Trigrahi Yog in Scorpio

Trigrahi Yog in Scorpio: ज्योतिषीय गणनाओं में ग्रहों और उसकी चाल को खास महत्व दिया जाता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के लिए एक राशि से दूसरी में प्रवेश करते हैं। कई बार ग्रहों के गोचर से खास योग का भी निर्माण होता है। ऐसे में ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, मंगल की राशि वृश्चिक में एक साथ तीन ग्रह विराजमान होंगे। ज्योतष शास्त्र के मुताबिक, 6 नवंबर को बुध, वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए थे। जिसके बाद 16 नवंबर को मंगल देव वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। इसके बाद 17 नवंबर को सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए हैं। इस क्रम में बुध देव 27 नवंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 26 नवंबर तक त्रिग्रही योग का खास संयोग बना रहेगा। यह त्रिग्रही योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

विज्ञापन

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सिंह राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव में त्रिग्रही योग बनेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को त्रिग्रही योग का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। जिसके परिणामस्वरूप ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में माता-पिता या अभिभावक का सहयोग प्राप्त होगा। करियर में नए मुकाम हासिल करेंगे। नौकरी में पदोन्नति का भी योग बनेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह त्रिग्रही योग अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। दरअसल त्रिग्रही योग इस राशि की कुंडली के धन भाव में बनेगा। ऐसे में इस शुभ योग से प्रभाव से अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को भी त्रिग्रही योग का शुभ परिणाम प्राप्त होगा।

विज्ञापन

मकर राशि

त्रिग्रही योग मकर राशि वालों की जिंदगी में खास सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। बिजनेस में बकाए रकम की वसूली कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और दोस्तों का साथ मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

(https://theshabazzcenter.org/)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ