Bhagyashali Ratna: अक्सर लवर्स को परिवार की रजामंदी नहीं मिलती है. लिहाजा उनका अफेयर दम तोड़ देता है. अभी भी परिवार वाले प्रेम विवाह को मानने को तैयार नहीं होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में इसका कारण ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति को माना गया है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं, इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ खास रत्नों को धारण करने से न केवल रुकावटें दूर होंगी, बल्कि परिवार की रजामंदी भी हासिल होती है.
ओपल (Opal)
ज्योतिष शास्त्र में प्रेम और आकर्षण का स्वामी ग्रह शुक्र को माना गया है. ओपल पहनने से अफेयर जल्द ही शादी में बदलता है और पार्टनर के प्रति समर्पण भी बढ़ता है. यह रत्न वैसे अफेयर के लिए बहुत लाभकारी है, जहां लवर्स के बीच में दूरियां बढ़ रही हों.
यह भी पढ़ें: Panna Gemstone: पन्ना के साथ न पहनें ये 3 रत्न, वरना लाइफ में बनी रहेगी उथल-पुथल
पुखराज (Topaz)
ज्योतिष में पुखराज को शादी और सौभाग्य का कारक माना गया है. इसे पहनने से कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं. इस रत्न के असर से परिवार वालों, विशेष कर बुजुर्गों, की रजामंदी मिलती है. पीला पुखराज लड़कियों के विवाह की अड़चन को दूर करने का सबसे अच्छा रत्न माना गया है.
माणिक (Ruby)
जिन लोगों के पिता उनके लव अफेयर के विरोध में हैं, उन्हें रूबी रत्न जरूर पहनना चाहिए. इसे धारण करने से पिता का सख्त विरोध भी नर्म हो जाता है. आपके संबंध पिता के साथ मधुर होने लगते हैं. यह प्रेम विवाह में उनके आशीर्वाद के रूप में सामने आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
रोज क्वार्ट्ज (Rose Qwartz)
रोज क्वार्ट्ज को हृदय का पत्थर या लव स्टोन भी कहा जाता है. जीवन में प्रेम पाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है. इसकी ब्रेसलेट या लॉकेट पहनने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और रिश्तों में आपसी समझ बढ़ती है.
जरूरी सुझाव
ज्योतिषाचार्य शांडिल्य के अनुसार, इन सभी रत्नों को ज्योतिषीय रूप से शुद्ध और अभिमंत्रित करने के बाद ही धारण करना चाहिए. क्योंकि, ये तभी असर करते हैं, जब वे उपचारित होते हैं. साथ ही यदि इनके मंत्रों का जाप किया जाए, तो इनका प्रभाव दोगुना हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बंद, पूरा रूट ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines