Best Career Options for Aries: सभी 12 राशियों में मेष प्रथम राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो ग्रहों के सेनापति हैं। मेष का अर्थ होता है भेंड़ या मेंढ़ा। इस राशि के जातक साहसी, ऊर्जावान, स्वयं प्रेरित और स्वतंत्र स्वाभाव होते हैं। इस राशि के लोगों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, वीरता और नई चुनौतियों का सामना करने की प्रवृत्ति होती है। विदेशों में चार्ली चैपलिन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, थॉमस जेफरसन, एल्टन जॉन, जैकी चैन, लेडी गागा और भारत में अजय देवगन आदि मेष राशि में पैदा हुए फेमस पर्सनालिटी हैं। आइए जानते हैं, आज परिप्रेक्ष्य में मेष राशि वालों के कौन-सा करियर उपयुक्त है?
सेना (Military)
मेष राशि वालों के लिए आर्मी यानी सेना एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है। साहस और जोखिम लेने की क्षमता, शारीरिक शक्ति और ऊर्जा से भरपूर होने के कारण ये लोग बेस्ट आर्मीमैन सिद्ध होते हैं।
तकनीकी और आईटी (Technology and IT)
मेष राशि के लोगों का अच्छा-खासा रुझान टेक्नोलॉजी के फील्ड में होता है। ये इनोवेशन और टेक्निकल क्षेत्र में जल्द ही महारत हासिल कर लेते हैं। ये आज के जमाने के मुताबिक अच्छे सॉफ्टवेयर डेवलपर, मशीन लर्निंग या ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में बेस्ट योगदान दे सकते हैं।
कानून और न्याय (Law and Judiciary)
मेष राशि वाले न्यायप्रिय और सच बोलने में यकीन रखते हैं। दूध का दूध और पानी का पानी करना इनका स्वाभाव होता है। तर्क करने और अपने तर्क का बचाव करने में कुशलता इनकी दूसरी खासियत है, जो इन्हें वकील और जज बनने के लिए उपयुक्त बनाती है।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं जबरदस्त ‘मेमोरी पावर’ के धनी
बिजनेस सलाहकार (Business Adviser)
मेष राशि के लोगों का बिजनेस के प्रति नजरिया बहुत साफ होता है। ये नफा-नुकसान से कम उम्र में ही वाकिफ हो जाते हैं। ऐसे लोग अच्छी प्लानिंग करने में भी माहिर होते हैं। लिहाजा ये व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छे एडवाइजर बन सकते हैं।
इसके अलावा मेष राशि के लोगों का समाज में घुल-मिल कर रहना एक विशेष गुण हैं, जो एक राजनेता बनने की दिशा में ले जाता है। साथ ही इन्हें रोमांच और चुनौतियों से जूझना पसंद होता है, जो इन्हें सिनमा, ब्रॉडकास्टिंग, स्पोर्ट्स और टूरिज्म जैसे करियर में एक ऊंचाई प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: कॉम्पिटीटिव एग्जाम में मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? 5 रत्न बना सकते हैं बिगड़ा काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines