हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

आज ही गले में पहनें पंचमुखी रुद्राक्ष की माला, होगा लाभ

विज्ञापन

Rudraksha: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को अत्यन्त पवित्र बताया गया है। रुद्राक्ष का प्रयोग आम तौर पर धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है। साधु-संत भी इसे गले, हाथ तथा भुजा पर धारण करते हैं। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार रुद्राक्ष को धारण करना व्यक्ति के सौभाग्य को जागृत करता है।

शास्त्रों में एक से पन्द्रह मुखी तक रुद्राक्ष बताए गए हैं। कई जगहों पर इससे भी अधिक बताए गए हैं। इनमें सर्वार्धिक शुभ रुद्राक्ष एकमुखी तथा गौरीशंकर रुद्राक्ष को माना जाता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति एकमुखी रुद्राक्ष की माला धारण करता है, वह विश्व को जीतने की क्षमता रखता है। कई बड़ी सेलिब्रिटीज तथा धार्मिक गुरु भी एकमुखी रुद्राक्ष की माला धारण करते हैं। हालांकि यह बहुत ही दुर्लभ होता है। ऐसे में आप पंचमुखी रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं। यह बहुत आसानी से मिल जाता है, इसलिए नकली मिलने की संभावना कम होती है।

यह भी पढ़ें: लाल किताब के इन उपायों को करते ही रातोंरात बदलेगी किस्मत, जानिए कैसे करना है

विज्ञापन

कैसे पहनें पंचमुखी रुद्राक्ष (Rudraksha Mala)

इसे धारण करने के पूर्व गंगाजल से शुद्ध कर लेना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का जप करना चाहिए। इस तरह माला प्राण प्रतिष्ठित हो जाती है। अब इसे शुभ मुहूर्त में पहना जा सकता है।

क्या महत्व है पंचमुखी रुद्राक्ष का

इस रुद्राक्ष में पांच रेखाएं होती हैं जो हिंदू धर्म के पंचदेवों की प्रतीक होती हैं। इसे धारण करने से व्यक्ति को कई लाभ होते हैं। सबसे पहले तो व्यक्ति के जीवन में स्थिरता और सफलता आती है। उसका दुर्भाग्य दूर होता है और वह तरक्की करने लगता है। मन की इच्छाएं बिना कहे ही पूर्ण होने लगती हैं।

विज्ञापन

यदि सरकारी जॉब में है जो ऐसे लोगों को विशेष लाभ होता है। उनके अधिकारी और कलीग्स भी उनसे प्रसन्न रहते हैं। इसी प्रकार प्राइवेट जॉब वालों को जल्द पदोन्नति और सैलरी इंक्रीमेंट प्राप्त होता है।

यदि स्वास्थ्य की बात की जाए तो रुद्राक्ष धारण करने से स्वास्थ्य ठीक रहता है। चिंता तथा मानसिक तनाव दूर होते हैं। ब्लड प्रेशर भी सही रहता है, इसके अलावा भी कई अन्य बीमारियों से बचाव होता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आप भी करें हनुमानचालिसा का यह उपाय, बजरंग बली सुनेंगे आपकी हर अर्जी

रुद्राक्ष धारण करने के बाद न करें ये गलतियां (Rules for Rudraksha Mala)

  • इसे धारण करने के बाद व्यक्ति को यथासंभव सात्विक जीवन जीना चाहिए।
  • रुद्राक्ष माला पहन कर श्मशान, कब्रिस्तान अथवा इसी प्रकार की अन्य जगहों पर नहीं जाना चाहिए।
  • मांस, मछली, अंडा व नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। माला पहन कर शारीरिक संबंध भी नहीं बनाने चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola