Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसका जश्न माघ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी तिथि पर मां सरस्वती का अवतरण हुआ था। इसलिए जो व्यक्ति इस दिन मां सरस्वती की पूजा करता है, उसके ज्ञान, शिक्षा, वाणी और कला आदि का विकास होता है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति, धन, वैभव और समृद्धि का वास होता है। इस बार 2 फरवरी 2025, दिन रविवार को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस पावन पर्व पर कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं, जिसका सीधा लाभ कुछ लोगों को होगा। चलिए जानते हैं 2 फरवरी को कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
कौन-कौन से योग का हो रहा है निर्माण?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन शनि देव गोचर करने वाले हैं। 2 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर कर्मफल दाता शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 2 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। बसंत पंचमी के दिन शिव योग, सिद्ध योग और साध्य योग का भी अद्भुत संयोग बन रहा है।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-राहु बढ़ाएंगे इस राशि के लोगों की टेंशन, 31 मार्च तक रहना होगा सावधान!
किन तीन राशियों को होगा महालाभ?
कर्क राशि
बसंत पंचमी के दिन कर्क राशि के जातकों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग अभी तक अपने सोलमेट से नहीं मिले हैं, उनकी मुलाकात इस पावन दिन उनसे हो सकती है। युवा वर्ग यदि त्वचा से संबंधित किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो जल्द से जल्द उन्हें उससे छुटकारा मिल जाएगा।
कन्या राशि
शनि गोचर का शुभ प्रभाव बसंत पंचमी के दिन कन्या राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। लंबे समय से अटके काम एक दिन में ही पूरे हो जाएंगे। दुकानदारों के मुनाफे में लगातार वृद्धि होने के कारण वो खुद की दुकान खरीदने का फैसला कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातक किसी पुराने दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो बसंत पंचमी के दिन सामने से वो व्यक्ति आपको प्रपोज कर सकता है। कारोबारी, दुकानदार और नौकरीपेशा जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शादीशुदा जातकों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines