Basant Panchami 2024: सनातन धर्म में किसी भी पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। हिंदू धर्म में वसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं और ज्ञान का आशीर्वाद मांगते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें कभी ज्ञानी की कमी नहीं होती है। आज इस खबर में जानेंगे मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वसंत पंचमी के दिन कौन से ऐसे उपाय करने चाहिए। आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन मन को साफ रखें।
इस दिन पूजा करते समय तन और मन को शुद्ध रखें तभी पूजा करें।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 14 फरवरी 2024 को है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में कब है बसंत पंचमी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व
इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 7 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 35 मिनट तक है।
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए जातक को अधिक से अधिक मंत्रों का जाप करना चाहिए।
मान्यता है कि मां सरस्वती के मंत्रों का जाप स्फटिक की माला से करना बहुत ही शुभ होता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, वसंत पंचमी के दिन पीले रंग की फूल, पीले फल, पीली मिठाई और पीली हल्दी अर्पित करना चाहिए। क्योंकि मां सरस्वती को पीला रंग बेहद प्रिय है।
मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए वसंत पंचमी के दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करना चाहिए।
जिस जातक को पढ़ाई में मन नहीं लगता है या मन चंचल रहता है तो मन को एकाग्रता में लाने के लिए वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विशेष रूप से पूजा करें। साथ ही पढ़ाई में एकाग्रता लाने के लिए आशीर्वाद मांगे।
यह भी पढ़ें- वसंत पंचमी के दिन राशि अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा, मिलेगी परीक्षाओं में सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
19 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines