Basant Panchami 2024: हिंदू धर्म में वसंत पंचमी पर्व का बहुत ही अधिक महत्व है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सरस्वती पूजा 14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को होने वाला है। ऐसे में जो भी पढ़ाई करने वाले जातक हैं, उनके लिए 14 फरवरी बेहद ही शुभ है। ज्योतिषियों के अनुसार, सरस्वती पूजा के दिन राशि के अनुसार पूजा करने से बेहद लाभदायक माना जाता है। आज इस खबर में जानेंगे किन-किन राशियों को किस प्रकार पूजा करनी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन लाल रंग की कलम अर्पित करना चाहिए। साथ ही सुबह उठकर भगवान सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को मां सरस्वती की पूजा करते समय सुगंधित इत्र लगाना चाहिए। साथ ही रसदार मिठाई का भोग अर्पित करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- शनि देव 25 मार्च को बदलेंगे चाल, 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन मिथुन राशि वालों को मां सरस्वती को हरे रंग के कपड़े पहनाने चाहिए। साथ ही गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को सरस्वती पूजा के दिन मां शारदा की पूजा करते समय पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि
सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के लिए पीले फल का भोग लगाएं। साथ ही भगवान विष्णु का पूजन करें।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वाले जातक इस दिन मां सरस्वती के हाथ में पुस्तक स्पर्श कराएं और भगवान भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में होगी सूर्य और गुरु की युति, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों को सरस्वती पूजा के दिन पूजा में फल का भोग अर्पित करें साथ ही कलश में जल भरकर मां सरस्वती के सामने रख दें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती पर लाल फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति के बाद 3 राशियों का खुल जाएगा भाग्य, करियर में मिलेगी सफलता
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को मां सरस्वती की पूजा करते समय फलों के रस का भोग अर्पित करना चाहिए।
कुंभ राशि
सरस्वती पूजा के दिन कुंभ राशि वाले जातकों को हरि या पीले रंग की रसदार मिठाई का भोग लगाना चाहिए। साथ ही भगवान श्री कृष्ण की भी पूजा करनी चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि वालों को सरस्वती पूजा के दिन सफेद मिठाई और दूध का भोग अर्पित करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- शनि की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines